रुधौली
समाजवादी पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल का बस्ती टोल प्लाजा पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान बस्ती के सभी सपा विधायक, टिकट के दावेदार, वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया।श्यामलाल पाल बस्ती के रास्ते सिद्धार्थनगर जा रहे थे। उनके आने की खबर सुनकर बस्ती टोल प्लाजा पर बड़ी संख्या में सपाई इकट्ठा हो गए। इससे टोल प्लाजा पर जाम लग गया।विधानसभा 309 रूधौली से टिकट के दावेदार बबलू तिवारी भी अपने भारी संख्या में सर्मथको के साथ पहुंचकर भव्य स्वागत किया । तिवारी ने कहा कि प्रदेश अध्यक्ष श्यामलाल पाल के मार्गदर्शन में इस बार प्रदेश में सपा की सरकार बनेगी यदि पार्टी ने मौका दिया तो जनता का भरपूर सहयोग मिलेगा और जीत हासिल कर सपा मुखिया अखिलेश यादव जी के हाथों को मजबूत करुंगा । पाल ने कार्यकर्ताओं और पदाधिकारियों में जोश भरा और सिद्धार्थनगर के लिए रवाना हो गए।इस मौके पर जिलाध्यक्ष, विधायक महेंद्रनाथ यादव, राजेंद्र प्रसाद चौधरी, अतुल चौधरी, रुधौली के भावी प्रत्याशी बबलू तिवारी, रजवंत यादव, इकबाल अहमद सहित अन्य लोग मौजूद रहे ।




















