Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ जिला अस्पताल महराजगंज में उल्टी-दस्त, टाइफाइड के मरीज बढ़े:तेज गर्मी-बारिश से बढ़ी...

जिला अस्पताल महराजगंज में उल्टी-दस्त, टाइफाइड के मरीज बढ़े:तेज गर्मी-बारिश से बढ़ी संख्या, सांप-कुत्ते के काटने के भी मामले आए

महराजगंज जिला अस्पताल में इन दिनों तेज गर्मी और बारिश के कारण मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। अस्पताल में उल्टी-दस्त, टाइफाइड समेत कई मौसमी बीमारियों से पीड़ित मरीज इलाज के लिए पहुंच रहे हैं। इसके साथ ही सांप और कुत्ते के काटने के मामलों में भी बढ़ोतरी देखी जा रही है। अस्पताल में प्रतिदिन काफी संख्या में मरीज ओपीडी और इमरजेंसी में इलाज के लिए आ रहे हैं। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव और बारिश के कारण दूषित पानी और खान-पान से होने वाली बीमारियों का खतरा बढ़ गया है। डॉक्टरों ने लोगों को साफ पानी पीने, ताजा भोजन करने और बारिश के दौरान खुले में रखे खाद्य पदार्थों से बचने की सलाह दी है। चिकित्सक डॉ. सुजीत विश्वास ने बताया कि गर्मी और बरसात के चलते उल्टी-दस्त, टाइफाइड के साथ सांप और कुत्ते के काटने के मरीजों की संख्या लगातार बढ़ रही है। उन्होंने लोगों से किसी भी तरह की परेशानी होने पर तुरंत अस्पताल पहुंचकर डॉक्टर से सलाह लेने की अपील की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here