अपर पुलिस अधीक्षक ने PET केंद्रों का निरीक्षण किया:महराजगंज में तीसरे दिन की पहली पाली के दौरान सुरक्षा व्यवस्था परखी

0
1

उत्तर प्रदेश अधीनस्थ सेवा चयन आयोग की प्रारंभिक अर्हता परीक्षा (PET-2026) के तीसरे दिन की पहली पाली के दौरान अपर पुलिस अधीक्षक ने महराजगंज के परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने सीसीटीवी कैमरों से निगरानी, अभ्यर्थियों की जांच और प्रवेश प्रक्रिया देखी। केंद्रों पर तैनात पुलिसकर्मियों को सतर्कता और जिम्मेदारी से ड्यूटी करने के निर्देश दिए।
अपर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि परीक्षा की शुचिता बनाए रखना पुलिस प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने परीक्षा को निष्पक्ष, शांतिपूर्ण और नकलविहीन तरीके से कराने के निर्देश दिए।
उन्होंने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से किसी भी तरह की लापरवाही नहीं करने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here