श्रावस्ती के इकौना क्षेत्र के रामपुर कटेल बेलीपुरवा में एक पक्के मकान की दीवार से जहरीला सांप निकलने से लोगों में दहशत फैल गई। सांप कई दिनों से मकान की बुनियाद और दीवार के अंदर छिपा हुआ था। यह मकान रंजीत कुमार का है। सांप दिखाई देने पर लोगों ने स्नेक मास्टर को सूचना दी। मौके पर पहुंचे स्नेक मास्टर ने करीब एक घंटे तक रेस्क्यू किया। इसके बाद सांप को सुरक्षित बाहर निकाल लिया। सांप निकलने की जानकारी मिलते ही आसपास के लोगों की भीड़ जुट गई। लोग डर के कारण दीवार के पास जाने से बचते रहे।
और पढ़ें
›
जमुनहा चौराहे पर कूड़े का ढेर नहीं हटाया गया:स्थानीय लोगों ने अधिकारियों से की सफाई की मांग
›
आनंदनगर में बेखौफ चोरों का आतंक:PET 2026 की परीक्षा देने अयोध्या जा रहा था छात्र; फरेंदा डाक बंगले के पास हुई घटना
›
अभिषेक कुमार ने किसानों के मुआवजे के लिए पत्र भेजा:बस्ती में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से धान की फसल का सर्वे कराकर राहत देने की मांग
