Home Uncategorized ‘भारत में गरीबी में गिरावट ऐतिहासिक उपलब्धि’, पीएम मोदी बोले- गरीबी हटाना...

‘भारत में गरीबी में गिरावट ऐतिहासिक उपलब्धि’, पीएम मोदी बोले- गरीबी हटाना सिर्फ नारा नहीं, हमारी प्रतिबद्धता

0
0

आईएएनएस, नई दिल्ली। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भारत में गरीबी कम करने की दिशा में हुई प्रगति को ऐतिहासिक उपलब्धि बताया है। उन्होंने विश्व बैंक की ताजा रिपोर्ट का हवाला देते हुए कहा कि देश में अत्यधिक गरीबी में उल्लेखनीय गिरावट आई है और करोड़ों लोगों के लिए नए अवसर पैदा हुए हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने शनिवार को इंस्टाग्राम पर एक पोस्ट के जरिए विश्व बैंक की रिपोर्ट के निष्कर्ष साझा किए। उन्होंने लिखा, ‘गरीबी में ऐतिहासिक गिरावट, अवसरों में पीढ़ीगत वृद्धि।’

पोस्ट में एक अन्य संदेश में कहा गया कि ‘गरीबी हटाओ’ उनके लिए कभी केवल नारा नहीं, बल्कि एक प्रतिबद्धता रही है। विश्व बैंक की अक्टूबर 2026 की ‘इंडिया पावर्टी एंड इक्विटी ब्रीफ’ रिपोर्ट के अनुसार, भारत में अत्यधिक गरीबी की दर 2011 में 27.1 प्रतिशत थी, जो 2023 में घटकर 2.6 प्रतिशत रह गई।

रिपोर्ट में यह भी अनुमान लगाया गया है कि इस अवधि में लगभग 49.6 करोड़ लोग गरीबी से बाहर आए। रिपोर्ट में अत्यधिक गरीबी के आकलन के लिए प्रतिदिन तीन डॉलर और निम्न-मध्यम आय वर्ग की गरीबी के लिए 4.20 डॉलर की सीमा निर्धारित की गई है।

ये आंकड़े 2021 की क्रय शक्ति समता पर आधारित हैं। विश्व बैंक के मुताबिक, पिछले एक दशक में भारत ने आर्थिक और गैर-आर्थिक, दोनों स्तरों पर गरीबी घटाने में उल्लेखनीय प्रगति की है।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here