BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home ग्राउंड रिपोर्ट जमीन म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत, 15 हजार लेते एसीबी ने राजस्व...

जमीन म्यूटेशन के नाम पर रिश्वत, 15 हजार लेते एसीबी ने राजस्व कर्मचारी को दबोचा

0
7

रांची। भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त कार्रवाई करते हुए भ्रष्टाचार निरोधक ब्यूरो (एसीबी) ने सदर अंचल के हल्का-सात के राजस्व कर्मचारी सतीश प्रसाद को पंद्रह हजार रुपये रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई सदर प्रखंड कार्यालय परिसर स्थित कर्मचारी भवन में अंजाम दी गई, जिससे प्रशासनिक महकमे में हड़कंप मच गया।

म्यूटेशन के एवज में मांगी थी तीस हजार की रिश्वत

एसीबी, हजारीबाग के एसपी आरिफ इकराम के अनुसार, गिद्धौर थाना क्षेत्र के नया खाप निवासी तुलसी यादव ने जमीन के म्यूटेशन के लिए राजस्व कर्मचारी द्वारा तीस हजार रुपये की मांग किए जाने की लिखित शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत के सत्यापन के बाद एसीबी ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाकर आरोपी को पहली किस्त के रूप में पंद्रह हजार रुपये लेते हुए दबोच लिया।

हजारीबाग ले जाया गया आरोपी

गिरफ्तारी के बाद एसीबी की टीम ने आरोपी के कार्यालय के दस्तावेजों और अभिलेखों की गहन जांच की और उसे अपने साथ हजारीबाग ले गई। आवश्यक कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी राजस्व कर्मचारी को न्यायिक हिरासत में जेल भेजा जाएगा। विदित हो कि सदर अंचल का यह हल्का दारियातू और लेम पंचायत क्षेत्र के अंतर्गत आता है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here