जमुनहा श्रावस्ती के थाना मल्हीपुर क्षेत्र में नवयुवक कांवरिया संघ समिति ने भंडारे का आयोजन किया। यह भंडारा मंगलवार को ग्राम पंचायत पटना स्थित दुर्गा मंदिर परिसर में लगाया गया। समिति के सदस्यों ने यहां श्रद्धालुओं और राहगीरों को प्रसाद बांटा। समिति के सदस्यों ने बताया कि वे कई सालों से कांवड़ यात्रा में शामिल होते हैं। वे अलग-अलग शिव मंदिरों में जल चढ़ाने जाते हैं। जल चढ़ाने के बाद वापस लौटने पर अगले दिन पटना के दुर्गा मंदिर में भंडारा लगाते हैं। समिति का मकसद श्रद्धालुओं की सेवा करना और धार्मिक आयोजनों में हिस्सा लेना है। इस भंडारे में बड़ी संख्या में लोगों ने पहुंचकर प्रसाद खाया। इस दौरान राजेंद्र वर्मा, पंकज मिश्रा, पंकज सिंह, गुरमुख सिंह, बबलू यादव,कुलदीप गुप्ता, संतराम वर्मा, जमीदार वर्मा और धर्मेंद्र यादव सहित समिति के कई और सदस्य मौजूद रहे।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ कांवर यात्रा से लौटे श्रद्धालुओं के लिए भंडारा:श्रावस्ती में नवयुवक कांवरिया समिति...





















