BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ सागर गांव में 6 दिन से ट्रांसफार्मर खराब:जमुनहा पावर हाउस क्षेत्र के...

सागर गांव में 6 दिन से ट्रांसफार्मर खराब:जमुनहा पावर हाउस क्षेत्र के ग्रामीण गर्मी और अंधेरे से परेशान

श्रावस्ती जिले के जमुनहा पावर हाउस से बिजली सप्लाई वाले सागर गांव बाजार में 25 किलोवाट का ट्रांसफार्मर पिछले 6 दिन से खराब पड़ा है। इसे अभी तक बदला नहीं गया है, जिससे ग्रामीण गर्मी और अंधेरे से परेशान हैं। रात में अंधेरा होने के कारण लोगों को काफी परेशानी हो रही है। इस मामले में जमुनहा पावर हाउस के जेई आर.के. पाल ने बताया कि ट्रांसफार्मर परसों रात को जला था और कल सुबह इसकी सूचना मिली थी। उन्होंने बताया कि कल ही मांग पत्र भेज दिया गया था। ट्रांसफार्मर आज आने वाला था, लेकिन किसी वजह से नहीं आ सका। उन्होंने आश्वासन दिया कि ट्रांसफार्मर कल आ जाएगा और उसे लगा दिया जाएगा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here