सिद्धार्थनगर जिले के बांसी तहसील स्थित जिगनिहवा बाजार में रविवार को निषाद समाज के युवाओं ने हनुमानगढ़ी के महंत राजू दास के खिलाफ जोरदार प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने राजू दास का पुतला भी फूंका। युवाओं का आरोप है कि राजू दास सोशल मीडिया पर लगातार अभद्र भाषा का प्रयोग कर रहे हैं और समाज विशेष को अपमानित कर रहे हैं। प्रदर्शन का नेतृत्व कर रहे जिला पंचायत सदस्य अमित निषाद और अजय साहनी ने बताया कि हाल ही में राजू दास ने निषाद समाज के कुंवर सिंह निषाद को लेकर अमर्यादित टिप्पणी की थी। इस टिप्पणी से समाज में भारी रोष है। उन्होंने जोर देकर कहा कि भगवा वस्त्र धारण करने वाले व्यक्ति को संत की मर्यादा का पालन करना चाहिए। प्रदर्शनकारियों ने शासन-प्रशासन से मांग की है कि इस मामले में तत्काल मुकदमा दर्ज किया जाए और राजू दास को हनुमानगढ़ी से हटाया जाए। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि जल्द कार्रवाई नहीं हुई तो निषाद समाज आने वाले विधानसभा चुनाव में इसका जवाब देगा। निषाद समाज के लोगों ने कहा कि यदि सरकार ने शीघ्र कार्रवाई नहीं की तो आंदोलन को और तेज किया जाएगा। इस दौरान “वीरांगना फूलन देवी अमर रहें”, “अमर शहीद जुब्बा साहनी अमर रहें” और “राजू दास मुर्दाबाद” जैसे नारे लगाए गए। प्रदर्शन में अमित कुमार निषाद, अजय साहनी, गौरव निषाद, अमित निषाद, रवि निषाद, राकेश निषाद, सागर साहनी, सौरव साहनी, रमेश साहनी, सदाफल निषाद, राज निषाद, दिवाकर साहनी सहित बड़ी संख्या में निषाद समाज और अन्य समाजों के युवा मौजूद रहे।
संत राजू दास के खिलाफ निषाद समाज का प्रदर्शन:सिद्धार्थनगर के हनुमानगढ़ी महंत पर अभद्र टिप्पणी का आरोप, पुतला फूंका