Home सिद्धार्थनगर सिद्धार्थनगर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:पुरानी रंजिश में घायल, इलाज के...

सिद्धार्थनगर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:पुरानी रंजिश में घायल, इलाज के दौरान मौत

0
1
सिद्धार्थनगर में युवक पर लाठी-डंडों से हमला:पुरानी रंजिश में घायल, इलाज के दौरान मौत

सिद्धार्थनगर के मोहाना थाना क्षेत्र के छोटकी बेलहरी चौराहे पर पुरानी रंजिश को लेकर हुए खूनी संघर्ष में एक युवक की लखनऊ के अस्पताल में इलाज के दौरान मौत हो गई है। यह घटना 26 जून 2026 को हुई थी, जिसमें युवक गंभीर रूप से घायल हो गया था। वादी अकबर अली (निवासी- बर्डपुर नं०-5, टोला-छोटकी बेलहरी, थाना-मोहाना) ने पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में बताया कि 26 जून 2026 को रात करीब 8:30 बजे उनके गाँव के कुछ लोग पुरानी रंजिश के चलते लाठी, डंडे, लोहे की रॉड और कुल्हाड़ी आदि हथियारों से लैस होकर छोटकी बेलहरी चौराहे पर आ धमके। आरोप है कि इन लोगों ने वादी के परिवार के सदस्यों—इरफान, जमालू, सोनू और कमाल (पुत्रगण अकबर अली)—को घेरकर मारपीट की। इस हमले में जमामल अहमद के सिर पर गंभीर चोटें आईं और वे मौके पर ही बेहोश होकर गिर पड़े। घायलों को तत्काल प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बर्डपुर ले जाया गया, जहाँ से उनकी गंभीर स्थिति को देखते हुए जिला अस्पताल सिद्धार्थनगर और फिर गोरखपुर रेफर किया गया। हालत में सुधार न होने पर उन्हें लखनऊ रेफर किया गया, जहाँ डॉ. राम मनोहर लोहिया अस्पताल में इलाज के दौरान 28-29 अगस्त 2026 की रात में जमामल अहमद की मृत्यु हो गई। इस घटना के संबंध में मोहाना थाने में 26 जून 2026 को ही मु.अ.सं.- 099/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (B.N.S.), 2023 की धारा 191(2), 110, 115(2), 352, और 351(3) के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया था। इस मामले में मतिबुल्लाह, जुबेर, क्युम, इमरान, रियाज, महबूब, सफीुल्लाह, आरिफ, हाफू, तौफीक और रुकसाना खातून को नामजद किया गया है। पीड़ित पक्ष ने उच्चाधिकारियों से मामले में संलिप्त आरोपियों के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्रवाई किए जाने की गुहार लगाई है। मोहाना थानाध्यक्ष ने बताया कि उन्हें घटना की जानकारी है, लेकिन वे इस संबंध में कोई बयान नहीं दे सकते और मीडिया सेल से जानकारी लेने को कहा।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here