इटवा तहसील के विभिन्न प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों (पीएचसी) पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन किया गया। इस दौरान चिकित्सकों ने कुल 151 मरीजों की जांच कर उन्हें निशुल्क दवाएं और उचित परामर्श दिया। बिस्कोहर न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर दोपहर तीन बजे तक फार्मासिस्ट राकेश चौधरी ने 106 मरीजों की जांच की और उन्हें दवाएं वितरित कीं। डॉ. एहतिशाम अहमद की अनुपस्थिति में राकेश चौधरी ने यह कार्य संभाला। यहां पहुंचे अधिकांश मरीज सर्दी-जुकाम, खांसी और बुखार से पीड़ित थे। इसी क्रम में न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र कोहड़ोरा कठौतिया रामनाथ में भी जन आरोग्य स्वास्थ्य मेले का आयोजन हुआ। डॉ. राहुल कुमार ने मेले का शुभारंभ किया और मौके पर 45 मरीजों की जांच कर उन्हें दवाएं दीं। यहां मलेरिया, टाइफाइड, बदन दर्द, शुगर और बीपी जैसी बीमारियों के मरीज पहुंचे थे। चिकित्सकों ने मरीजों को बदलते मौसम के कारण फैल रहे वायरल फीवर, सर्दी, खांसी और बुखार से बचाव के लिए महत्वपूर्ण सलाह दी। उन्होंने आसपास के वातावरण की साफ-सफाई रखने, गुनगुने पानी का सेवन करने, संतुलित आहार लेने और मच्छरों से बचने के लिए मच्छरदानी का उपयोग करने की बात कही। साथ ही, हल्की बुखार होने पर तुरंत चिकित्सक से सलाह लेने की अपील की। इस अवसर पर फार्मासिस्ट राकेश कुमार चौधरी, त्रिशुल चतुर्वेदी और धीरज राय राजू सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे।
इटवा में आरोग्य मेला, 151 मरीजों को उपचार:विभिन्न पीएचसी पर चिकित्सकों ने दी निशुल्क दवाएं