BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ स्कूली बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी:इटवा के स्कूल में दिखाए आकर्षक मॉडल

स्कूली बच्चों ने लगाई विज्ञान प्रदर्शनी:इटवा के स्कूल में दिखाए आकर्षक मॉडल

सिद्धार्थनगर जिले के इटवा नगर पंचायत में स्थित सिटी मॉन्टेसरी इंटर कॉलेज में मंगलवार को स्कूली बच्चों ने विज्ञान मॉडलों की प्रदर्शनी लगाई। इस प्रदर्शनी में विद्यार्थियों ने अपनी वैज्ञानिक सोच, रचनात्मकता और प्रतिभा का प्रदर्शन करते हुए कई आकर्षक मॉडल दिखाए। विद्यालय के शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग इस कार्यक्रम को देखने पहुंचे। प्रदर्शनी में रुस्दा, माही और नैन्सी ने सोलर सिस्टम का मॉडल दिखाया। राशि और अनन्या ने चंद्रयान-3, रिया और साक्षी यादव ने डीएनए मॉडल, अल्फिया ने दांतों से संबंधित मॉडल और अंशुल ने हाइड्रोपावर का मॉडल बनाकर लोगों को विज्ञान के अलग-अलग विषयों की जानकारी दी। बच्चों ने अपने-अपने मॉडलों के बारे में विस्तार से बताया और उनके काम करने का तरीका भी समझाया। विद्यालय के प्रबंधक राजेश कुमार दूबे ने प्रदर्शनी देखी और बच्चों की तारीफ की। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों में विज्ञान के प्रति रुचि बढ़ाने के लिए ऐसे आयोजन बहुत जरूरी हैं। ऐसे कार्यक्रमों से बच्चों को अपनी प्रतिभा दिखाने का मौका मिलता है और उनमें वैज्ञानिक सोच के साथ नई चीजें सीखने की जिज्ञासा बढ़ती है। उन्होंने यह भी कहा कि आगे चलकर यही बच्चे अपनी प्रतिभा से विद्यालय और क्षेत्र का नाम रोशन कर सकते हैं। प्रधानाचार्य देवेश कुमार दूबे के नेतृत्व में और विज्ञान शिक्षक विपीन त्रिपाठी, दिलीप गुप्ता और अनुज सर की देखरेख में आयोजित हुई। इस दौरान अशोक त्रिपाठी, मुकेश, बंटी गुप्ता, शशि भूषण पांडेय, विनोद मिश्रा, मोहम्मद हारून, अजय श्रीवास्तव, अमिताभ, राजेश चौधरी और पप्पू यादव सहित कई शिक्षक, अभिभावक और अन्य लोग मौजूद थे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here