ग्रामीणों ने सड़क और पुलिया बनवाने की मांग की:श्रावस्ती के खाले कठौतिया गांव में मुख्य मार्ग के डिप की मरम्मत और तालाब किनारे पुलिया निर्माण के लिए प्रदर्शन

0
2

श्रावस्ती के गिलौला ब्लॉक की ग्राम पंचायत कन्लायनपुर के मजरा खाले कठौतिया गांव के पास ग्रामीणों ने सड़क की मरम्मत और पुलिया बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन किया। उन्होंने मुख्य मार्ग पर बने डिप की मरम्मत और गांव के पूरब जाने वाले रास्ते पर पोखरा तालाब के किनारे पुलिया बनाने की मांग की।
ग्रामीणों ने बताया कि रास्ते पर आने-जाने में वाहनों को परेशानी होती है। गांव के ज्यादातर लोगों के खेत पूरब दिशा में हैं। ट्रैक्टर-ट्रॉली से फसल लाने के लिए उन्हें दूर से घूमकर जाना पड़ता है।
ग्रामीणों के मुताबिक, फसल की कटाई और बोआई के समय भी दिक्कत होती है। रास्ते पर लगे खड़ंजे कई जगह धंस गए हैं, लेकिन उनकी मरम्मत नहीं हुई। बरसात में रास्ते पर पानी भरने से निकलना मुश्किल हो जाता है।
प्रदर्शन के दौरान सालिक राम, नियामत, शंभू समेत कई ग्रामीण मौजूद रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here