परतावल में सड़क किनारे महिला ने बच्चे को जन्म दिया:नवजात की मौत; डॉक्टरों के मुताबिक बच्चा करीब सात माह का था

0
1

परतावल के महदेवा चौराहे पर रविवार को लोगों की भीड़ जुट गई। जिद्दूपिपरा मार्ग पर बैठी मानसिक रूप से अस्वस्थ महिला ने बच्चे को जन्म दिया। डॉक्टरों के मुताबिक नवजात करीब सात माह का था और उसकी मौत हो गई।
सूचना मिलने पर श्यामदेउरवा पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने आशा कार्यकर्ता की मदद से महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल पहुंचाया। जांच के बाद डॉक्टरों ने नवजात को मृत घोषित कर दिया। डॉक्टरों के मुताबिक महिला की हालत ठीक है।
ग्रामीणों ने बताया कि महिला पिछले करीब एक साल से परतावल से महदेवा और हरपुर के बीच घूमती रहती थी।
थाना प्रभारी महेंद्र मिश्रा ने बताया कि नवजात का शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। मामले की जांच की जा रही है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here