महराजगंज के पकड़ी रम्हौली स्थित प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में रविवार को स्वास्थ्य शिविर लगा। इसमें 104 मरीजों का मुफ्त स्वास्थ्य परीक्षण किया गया और उन्हें दवाएं दी गईं। शिविर में डॉ. मदन चौरसिया ने मरीजों की जांच कर उन्हें स्वास्थ्य संबंधी सलाह दी। आसपास के गांवों से मरीज इलाज के लिए पहुंचे थे। सर्दी, खांसी और बुखार समेत सामान्य बीमारियों से पीड़ित मरीजों की जांच की गई। जरूरत के अनुसार उन्हें दवाएं दी गईं। डॉ. मदन चौरसिया ने कहा कि ग्रामीण इलाकों में लोगों को मुफ्त स्वास्थ्य सुविधाएं देना स्वास्थ्य विभाग की प्राथमिकता है। उन्होंने बीमारी के लक्षण दिखने पर समय से जांच और इलाज कराने की सलाह दी
और पढ़ें
›
महिला की गर्दन पर हंसिए से हमला करने वाला गिरफ्तार:श्रावस्ती में वारदात में इस्तेमाल हंसिया बरामद
›
भिटौली में हिट एंड रन में मजदूर की मौत:गोरखपुर से घर लौट रहा था, सिरसिया के पास हादसा
›
कप्तानगंज में एसपी ने पुलिस के साथ पैदल मार्च किया:दीपावली और छठ से पहले बाजारों का जायजा लिया, व्यापारियों से सतर्क रहने को कहा
