दीपावली और छठ पर्व से पहले बस्ती पुलिस ने सुरक्षा तैयारियां शुरू कर दी हैं। रविवार को क्षेत्राधिकारी कलवारी बृजेश सिंह ने पुलिस टीम के साथ थाना नगर क्षेत्र की पटाखा और आतिशबाजी दुकानों का निरीक्षण किया। टीम ने दुकानों की सुरक्षा व्यवस्था, आतिशबाजी के भंडारण और स्टॉक रजिस्टर की जांच की। निरीक्षण के दौरान दुकानों पर सुरक्षा उपकरण पर्याप्त पाए गए। बृजेश सिंह ने दुकानदारों से आग से बचाव के लिए बालू, पानी और अग्निशमन यंत्र रखने को कहा। उन्होंने दुकानों के आसपास धूम्रपान रोकने और तय सीमा से अधिक आतिशबाजी सामग्री का भंडारण नहीं करने के निर्देश दिए। साथ ही सुरक्षा नियमों का पालन करने की हिदायत दी। उन्होंने कहा कि त्योहारों के दौरान सुरक्षा व्यवस्था से समझौता नहीं किया जाएगा। आम लोगों से पटाखों का इस्तेमाल खुले और सुरक्षित स्थान पर सावधानी से करने की अपील की। उन्होंने कहा कि आतिशबाजी के दौरान बच्चों को अकेला न छोड़ें। पुलिस का उद्देश्य त्योहारों में अप्रिय घटना रोकना और लोगों की सुरक्षा करना है
सीओ कलवारी ने पटाखा दुकानों का निरीक्षण किया:दीपावली-छठ से पहले सुरक्षा इंतजाम जांचे, दुकानदारों को आग से बचाव के निर्देश
और पढ़ें
›
हरियाणा से नेपाल ले जा रहे 28 पेटी शराब पकड़ी:ठूठीबारी पुलिस ने दो नेपाली आरोपियों को गिरफ्तार किया, आर्टिगा समेत खेप की कीमत करीब 12 लाख रुपये
›
शिविर में 2450 लोगों को योजनाओं का लाभ मिला:जनपद न्यायाधीश ने बांटे कृषि यंत्र, आवास के डेमो चेक और प्रमाण पत्र
›
मेगा कैंप में 34 विभागों ने लगाए स्टॉल:पात्रों को 2 ट्रैक्टर और दिव्यांगजनों को 10 ट्राई-साइकिल बांटीं
