भिटौली में हिट एंड रन में मजदूर की मौत:गोरखपुर से घर लौट रहा था, सिरसिया के पास हादसा

0
3

भिटौली थाना क्षेत्र के सिरसिया गांव के पास अज्ञात वाहन की टक्कर से बाइक सवार मजदूर विजय कुमार (45) की मौत हो गई। वह गोरखपुर से मजदूरी कर घर लौट रहे थे। विजय कुमार पिपरा खादर के रहने वाले थे। वह स्व. तूफानी के बेटे थे। सोमवार को घर लौटते समय सिरसिया के पास किसी वाहन से उतरने के बाद अज्ञात वाहन ने उन्हें टक्कर मार दी। वह गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन पुलिस की मदद से उन्हें सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र परतावल ले गए। वहां डॉ. अमित कुमार ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। विजय की मौत की खबर मिलने पर उनकी पत्नी सिमिरती और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here