बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर असलहे के साथ युवक की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है। पुलिस ने करमिया शिवदयाल (ऐनपुर) गांव निवासी अंसार अहमद पुत्र पीर अली को शांतिभंग की आशंका में गिरफ्तार किया। पुलिस के मुताबिक, युवक ने 18 सितंबर 2026 को अपने फेसबुक अकाउंट पर असलहे के साथ फोटो पोस्ट की थी। पूछताछ में युवक ने फोटो में दिख रहे हथियार को प्लास्टिक का खिलौना बताया और कहा कि उसने एआई की मदद से तस्वीर तैयार की थी। Facebook पर असलहे के साथ फोटो पोस्ट की पुलिस के मुताबिक अंसार अहमद ने 18 सितंबर को अपने फेसबुक अकाउंट पर असलहे के साथ अपनी फोटो पोस्ट की। फोटो सोशल मीडिया पर सामने आने के बाद इसकी शिकायत पुलिस तक पहुंची। इसके बाद पैकोलिया पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और युवक से पूछताछ की। पूछताछ में बोला- हथियार खिलौना था पूछताछ के दौरान अंसार अहमद ने पुलिस को बताया कि फोटो में दिखाई दे रहा हथियार असली नहीं था। उसके अनुसार वह प्लास्टिक का खिलौना था। युवक ने दावा किया कि उसने चैटजीपीटी/एआई की मदद से फोटो तैयार की थी। इसमें प्लास्टिक के खिलौने को असली हथियार जैसा दिखाया गया और बाद में तस्वीर उसके फेसबुक अकाउंट पर अपलोड हो गई। पुलिस ने खिलौना मंगाकर किया मिलान पुलिस के अनुसार जांच के दौरान युवक से फोटो में इस्तेमाल किया गया प्लास्टिक का खिलौना मंगवाया गया। इसके बाद उसकी दोबारा फोटो खींची गई। पुलिस ने खिलौने की तस्वीर का एआई से तैयार वायरल फोटो से मिलान किया। पुलिस के मुताबिक दोनों तस्वीरों के आधार पर मामले की जांच की गई। फोटो को लेकर गांव में भी चर्चाएं होने लगी थीं। शांतिभंग की आशंका में हुई गिरफ्तारी पुलिस ने बताया कि पूछताछ के दौरान विवाद की आशंका को देखते हुए अंसार अहमद के खिलाफ कार्रवाई की गई। उसे धारा 170/126/135 बीएनएसएस के तहत गिरफ्तार कर एसडीएम न्यायालय हर्रैया भेज दिया गया। पुलिस के प्रेस नोट में कार्रवाई का आधार शांतिभंग की आशंका बताया गया है। AI वाली फोटो पर उठ रहे सवाल मामले में कुछ सूत्रों के हवाले से यह बात कही जा रही है कि पुलिस ने एआई और चैटजीपीटी से फोटो तैयार होने की बात को आधार मानते हुए सामान्य धाराओं में चालान किया है। हालांकि, इस दावे की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है। पुलिस की ओर से जारी जानकारी में कार्रवाई का आधार शांतिभंग की आशंका ही बताया गया है। सोशल मीडिया पर असलहे जैसी तस्वीर पोस्ट करने के मामले में किन तथ्यों और कानूनी प्रावधानों को आधार बनाया गया, इसे लेकर भी स्थानीय स्तर पर चर्चा है। तीन पुलिसकर्मियों की टीम ने की कार्रवाई युवक को गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में पैकोलिया प्रभारी निरीक्षक मोती चंद, उपनिरीक्षक सैयद वसी हैदर अली और कांस्टेबल सूरज सिंह शामिल रहे। कार्रवाई पैकोलिया थाना पुलिस, जनपद बस्ती की ओर से की गई। पुलिस ने मामले से जुड़े तथ्यों की जांच के बाद युवक को एसडीएम न्यायालय हर्रैया भेज दिया।
बृजमनगंज थाने का अर्धवार्षिक निरीक्षण:सीओ ने रिकॉर्ड अपडेट रखने और लंबित...
बृजमनगंज थाना परिसर में सोमवार को क्षेत्राधिकारी फरेंदा दीप शिखा वर्मा ने अर्धवार्षिक निरीक्षण किया। उन्होंने कार्यालय से लेकर मालखाना, बैरक, मेस, शस्त्रागार और...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































