BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home लोकल न्यूज सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन*

सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन*

 

 

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर द्वारा 20 सितम्बर 2026, रविवार को गोकुल अतिथि भवन, सिविल लाइन्स, गोरखपुर में ‘स्थापना दिवस समारोह एवं वैवाहिक परिचय सम्मेलन’ का भव्य एवं गरिमापूर्ण आयोजन सम्पन्न हुआ।

समारोह में उत्तर प्रदेश के विभिन्न जनपदों सहित देवरिया, कुशीनगर, संत कबीर नगर, महराजगंज, बस्ती, सिद्धार्थनगर, श्रावस्ती, बलिया आदि जनपदों तथा बिहार एवं अन्य राज्यों के विभिन्न जिलों से समाज के स्वजनों ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की। विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वजनों की उपस्थिति ने आयोजन को व्यापक सामाजिक स्वरूप प्रदान किया।

जनपद देवरिया, बस्ती एवं सिद्धार्थनगर से पधारे दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज के पदाधिकारियों एवं प्रतिनिधियों का समिति की ओर से आत्मीय स्वागत करते हुए माल्यार्पण, शाकद्वीपीय समाज की भगवा पट्टिका धारण कराकर तथा सम्मेलन के स्मृति-चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया। साथ ही, पधारे सभी स्वजनों का चंदन तिलक लगाकर स्नेह एवं आत्मीयता के साथ स्वागत-अभिनंदन किया गया एवं समिति समिति की वार्षिक पत्रिका ‘दिव्य प्रकाश’ का नवीनतम अंक उपहार स्वरूप भेंट की गई।

समारोह में समिति के अध्यक्ष श्री शरद चन्द्र पाण्डेय, उपाध्यक्ष इं॰ अरविन्द कुमार पाठक, महामंत्री इं॰ अनन्त कुमार मिश्र, संगठन मंत्री इं॰ रजनीश कुमार मिश्र, संयुक्त मंत्री श्री अशोक पाण्डेय, कोषाध्यक्ष श्री अमर मिश्र, सांस्कृतिक एवं प्रचार-प्रसार मंत्री श्री सर्वेश्वरी मिश्र, विधिक कार्य मंत्री श्री अनिल कुमार मिश्र तथा कार्यकारिणी सदस्यों श्री कृष्ण कुमार मिश्र, श्री सतीश कुमार मिश्र, श्री अभय पाण्डेय एवं श्री दिनेश मणि मिश्र सहित समिति के पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे।

समिति के विशिष्ट संरक्षकों आचार्य रामाधार पाण्डेय, श्री जी॰के॰ पाण्डेय, इं॰ पी॰एन॰ मिश्र, इं॰ कौशल किशोर पाण्डेय, इं॰ रमेश चन्द्र पाण्डेय, डॉ॰ गोविन्द पाण्डेय, डॉ॰ पी॰के॰ मिश्र, डॉ॰ ए॰के॰ पाण्डेय, श्री अशोक कुमार पाण्डेय, श्री माधवेन्द्र कुमार पाण्डेय, श्री अशोक कुमार मिश्र, पं॰ अवधेश पाण्डेय ‘गुरुजी’, श्री संतोष कुमार मिश्र, श्री राज कुमार पाण्डेय एवं श्री चूड़ा मणि मिश्र की गरिमामयी उपस्थिति रही।

*प्रतिभाओं का सम्मान*

 

समिति परिवार के प्रतिभाशाली छात्र-छात्राओं को प्रोत्साहित करने की परंपरा को आगे बढ़ाते हुए इस वर्ष इंटरमीडिएट परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त करने वाले आकृति मिश्रा, दिसीता मिश्रा, भूमिका मिश्रा, सुरभी पाठक एवं सक्षम दीप मिश्र को समिति के विशिष्ट संरक्षक श्री संतोष कुमार मिश्र जी द्वारा अपने पूजनीय पिता की स्मृति में ‘गौतम मिश्र स्मारक प्रतिभा सम्मान’ से सम्मानित किया गया।

इसी क्रम में नीट प्रवेश परीक्षा में उत्कृष्ट सफलता प्राप्त कर राजकीय मेडिकल कॉलेज में एम॰बी॰बी॰एस॰ प्रथम वर्ष में प्रवेश लेने वाले ईशान शाण्डिल्य, अर्नब मिश्र, नवनीत पाण्डेय एवं रुद्र मिश्र को समिति के विशिष्ट संरक्षक पं॰ अवधेश पाण्डेय ‘गुरुजी’ द्वारा अपनी पूजनिया माताजी की स्मृति में ‘श्रीमती पानमती पाण्डेय स्मारक प्रतिभा सम्मान’ प्रदान किया गया।

 

*कार्यकर्ता सम्मान*

 

समिति के महामंत्री इं॰ अनन्त मिश्र, कोषाध्यक्ष श्री अमर मिश्र एवं कार्यकारिणी सदस्य श्री दिनेश मणि मिश्र को समिति व समाज कल्याण के क्षेत्र में उत्कृष्ट योगदान के लिए अंग वस्त्र, प्रशस्ति पत्र एवं स्मृति चिह्न भेंट कर विशेष रूप से सम्मानित किया गया।

 

*अध्यक्ष जी को जन्मदिन की बधाई*

 

सम्मेलन के इस पावन अवसर पर अध्यक्ष श्री शरद चन्द्र पाण्डेय जी के जन्म दिवस के उपलक्ष्य में सम्पूर्ण दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समाज व उपस्थित सदस्यों द्वारा सामूहिक बधाई व शुभकामना गीत गाया गया। सभी सम्मानित सदस्य इस अवसर पर मिष्टान्न ग्रहण करते हुए स्नेहभोज में सम्मिलित हुए।

 

*सांस्कृतिक प्रस्तुतियों ने मोहा मन*

 

समारोह में अक्षिता, ऋद्धि, सिद्धि, शिवांगी, अभिलाषा, प्रांजलि, नितिन, अवधेश पाण्डेय, ओम प्रकाश पाण्डेय, मीनू पाण्डेय एवं दीपमाला पाण्डेय द्वारा प्रस्तुत विविध सांस्कृतिक कार्यक्रमों ने उपस्थित स्वजनों को भावविभोर कर दिया।

 

*वैवाहिक परिचय सम्मेलन*

 

वैवाहिक परिचय सम्मेलन के माध्यम से समाज के युवक-युवतियों एवं उनके परिवारों को आपसी परिचय और संवाद का एक सार्थक मंच उपलब्ध कराया गया। विभिन्न जनपदों से आए परिवारों की सहभागिता ने इस पहल को व्यापकता प्रदान की और सामाजिक स्तर पर पारस्परिक संबंधों को मजबूत करने का अवसर उपलब्ध कराया।

 

समारोह में समाज की एकता, शिक्षा, संस्कार, पारस्परिक सहयोग एवं सांस्कृतिक विरासत के संरक्षण पर विशेष बल दिया गया। समिति का उद्देश्य समाज के प्रत्येक परिवार को संगठन की मुख्यधारा से जोड़ते हुए शिक्षा, प्रतिभा, सामाजिक सहभागिता एवं पारिवारिक संबंधों को सुदृढ़ करना है।

 

कार्यक्रम का सफल संचालन समिति के उपाध्यक्ष इं॰ अरविन्द कुमार पाठक ने किया। आयोजन की सफलता में समिति के पदाधिकारियों, कार्यकारिणी सदस्यों, विशिष्ट संरक्षकों, सहयोगी सदस्यों तथा देश-प्रदेश के विभिन्न क्षेत्रों से आए स्वजनों का महत्वपूर्ण योगदान रहा।

 

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश), गोरखपुर सभी सहभागी स्वजनों, सहयोगकर्ताओं, अतिथियों एवं पत्रकार बंधुओं के प्रति हृदय से आभार व्यक्त करती है।

 

संगठन से जुड़ें, एक-दूसरे का साथ दें और अपनी गौरवशाली परंपरा को नई पीढ़ी तक पहुँचाएँ।

सादर।

🙏🏻

– अनन्त मिश्र (महामंत्री)

दिव्य शाकद्वीपीय ब्राह्मण समिति (उत्तर प्रदेश) गोरखपुर

📞9451685530