श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में सोमवार रात एक बुलेट और बाइक की टक्कर हो गई। यह हादसा एनएच-730 पर भगवानपुर बनकट पुल के पास हुआ। हादसे में एक महिला, उसका भाई और उसकी पांच साल की बेटी घायल हो गए। घायलों का आरोप है कि टक्कर के बाद बुलेट सवार युवकों ने मदद करने के बजाय उनके साथ मारपीट शुरू कर दी। आसपास के लोगों ने मौके पर पहुंचकर उन्हें बचाया। बहराइच जिले के रामगांव थाना क्षेत्र के कटरा कोरियन पुरवा की रहने वाली अनीता देवी अपने भाई और पांच साल की बेटी के साथ बलरामपुर जा रही थीं। वे वहां एक मांगलिक कार्यक्रम में शामिल होने जा रही थीं। टक्कर में अनीता देवी, उनके भाई और बेटी घायल हो गए। सूचना मिलने पर एंबुलेंस मौके पर पहुंची। घायलों को इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद बच्ची को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया।
अनुशासन, आत्मविश्वास और ऊर्जा के साथ लक्ष्य की ओर बढ़ने की...
रायपुर : उप मुख्यमंत्री अरुण साव आज चांपा के सरस्वती शिशु मंदिर उच्चतर माध्यमिक विद्यालय में आयोजित विद्याभारती मध्यक्षेत्र क्षेत्रीय कबड्डी खेलकूद प्रतियोगिता-2026 के...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































