श्रावस्ती के हरदत्त नगर गिरंट थाना क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद शव सड़क पर रखकर प्रदर्शन और रास्ता रोकने के मामले में पुलिस ने 9 नामजद समेत 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। पुलिस ने सोमवार रात करीब 8 बजे मामले की जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, 17 सितंबर को बंजारनपुरवा निवासी 25 वर्षीय रिजवान उर्फ छुहारे की सड़क हादसे में मौत हो गई थी। रिजवान साइकिल से बहराइच की ओर कॉस्मेटिक और मेकअप का सामान बेचने गया था। गुरुवार शाम करीब 5 बजे घर लौटते समय बंजारनपुरवा के पास सामने से आ रही स्विफ्ट कार ने उसकी साइकिल में टक्कर मार दी। हादसे में रिजवान की मौके पर ही मौत हो गई। टक्कर के बाद कार चालक गाड़ी लेकर फरार हो गया। स्थानीय लोगों के मुताबिक, बाद में उसे तुलसीपुर के पास पकड़ लिया गया। पुलिस ने हादसे में शामिल स्विफ्ट कार को कब्जे में ले लिया है। पंचायतनामा के दौरान शुरू हुआ विरोध पुलिस के अनुसार, रिजवान के शव की पंचायतनामा कार्रवाई के दौरान अंधेरा होने के कारण शव को सुरक्षित रखने को लेकर परिजनों से बातचीत चल रही थी। इसी दौरान कुछ लोगों ने कार्रवाई का विरोध शुरू कर दिया। आरोप है कि बाद में लोगों ने शव को बदला चौराहे पर सड़क पर रख दिया और रास्ता रोककर हंगामा किया। इससे यातायात प्रभावित हुआ और पुलिस की कार्रवाई में भी बाधा आई। 9 नामजद, 40-50 अज्ञात पर मुकदमा पुलिस ने मामले में आलम, रवि राइन, मोहम्मद अयूब, आरिफ, इस्माइल, अकरम अली, राजू, पीर गुलाम और इरफान को नामजद किया है। इनके अलावा 40-50 अज्ञात लोगों के खिलाफ भी केस दर्ज किया गया है। पुलिस के मुताबिक, सभी के खिलाफ BNS की धारा 221 और 285 के तहत मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है। हादसे में शामिल वाहन चालक के खिलाफ भी मुकदमा दर्ज किया गया है। परिवार में पत्नी और चार छोटे बच्चे रिजवान फेरी लगाकर परिवार का गुजारा करता था। उसके परिवार में पत्नी और चार छोटे बच्चे हैं। बड़े बेटे की उम्र करीब आठ साल और सबसे छोटी बेटी महज छह महीने की है। परिजनों के मुताबिक, रिजवान के पास खेती की जमीन भी नहीं थी। उसके पिता की पहले ही मौत हो चुकी है, जबकि मां दिव्यांग हैं और बीमार रहती हैं।
एआई से बनाई असलहे वाली फोटो फेसबुक पर अपलोड:पूछताछ में बोला-...
बस्ती के पैकोलिया थाना क्षेत्र में सोशल मीडिया पर असलहे के साथ युवक की फोटो वायरल होने के बाद पुलिस ने कार्रवाई की है।...
जौनपुर में थाने के बैरक में सिपाही का शव मिलने से...
जौनपुर। मडियाहूं तहसील के सुरेरी थाने में रविवार शाम उस वक्त सनसनी फैल गई, जब थाने के बैरक में एक सिपाही का शव मिला।...
















































