श्रावस्ती के इकौना थाना क्षेत्र में समगड़ा चौराहे से मदरसे जा रहे दो बच्चे लापता हो गए। दोनों बच्चे मदरसे में पढ़ने के लिए घर से निकले थे। लापता बच्चों की पहचान 13 वर्षीय अजमत अली और 10 वर्षीय अबू सालिम के रूप में हुई है। दोनों के पिता का नाम जमशेद अली है। परिजनों के मुताबिक, बच्चे कल मदरसे जाने के लिए घर से निकले थे। इसके बाद से उनका पता नहीं चल पाया है। परिवार के लोग दोनों की तलाश कर रहे हैं, लेकिन अभी तक कोई जानकारी नहीं मिली है। दोनों बच्चों के बारे में जानकारी मिलने पर उनके परिजनों या नजदीकी पुलिस थाने को सूचना देने की अपील की गई है।
और पढ़ें
›
सिसवा में श्रीराम के जयघोष से गूंजा नगर:रावण दहन के साथ अधर्म पर धर्म की विजय का संदेश, भव्य शोभायात्रा में उमड़ा श्रद्धा का सैलाब
›
बस्ती में यातायात माह-2026 शुरू:DIG संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने रैली रवाना की
›
ककरदरी जंगल में मवेशी पौधे चरकर नष्ट कर रहे:मल्हीपुर के जंगल में पेड़ों की संख्या घटी, ग्रामीणों ने सुरक्षा और बाड़बंदी की मांग की
