बस्ती में रविवार को यातायात माह-2026 शुरू हुआ। दोपहर करीब 12 बजे शास्त्री चौक (झंडा चौराहा) से पुलिस उप महानिरीक्षक संजीव त्यागी और पुलिस अधीक्षक ओमवीर सिंह ने जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। नवंबर भर चलने वाले अभियान में पुलिस आम नागरिकों, वाहन चालकों और स्कूली बच्चों को सड़क सुरक्षा के बारे में जागरूक करेगी। रैली के शुभारंभ के दौरान एएसपी श्यामकांत, एएसपी/सीओ सदर मानसी दहिया, सीओ यातायात कुलदीप सिंह यादव, सीओ हरैया स्वर्णिमा सिंह, सीओ कलवारी बृजेश सिंह और यातायात प्रभारी निरीक्षक कुलदीप त्रिपाठी समेत पुलिस अधिकारी और कर्मचारी मौजूद रहे। यातायात माह के दौरान यातायात पुलिस और जिले के सभी थानों की पुलिस अलग-अलग इलाकों में जागरूकता अभियान चलाएगी। स्कूलों में छात्र-छात्राओं के लिए विशेष सत्र होंगे। नुक्कड़ नाटकों और दूसरे तरीकों से भी लोगों को यातायात नियमों की जानकारी दी जाएगी।
पुलिस ने दोपहिया वाहन चालकों से मानक हेलमेट पहनने और बाइक पर तीन सवारी न बैठाने की अपील की है। चारपहिया वाहन चलाते समय सीट बेल्ट लगाने, तय गति सीमा में वाहन चलाने और नशे में ड्राइविंग न करने को कहा है। पुलिस ने बिना नंबर प्लेट वाहन न चलाने, ड्राइविंग के दौरान मोबाइल फोन का इस्तेमाल न करने और सड़क पर बाईं ओर चलने की भी अपील की है। अधिकारियों ने लोगों से यातायात नियमों को रोजमर्रा की आदत बनाने को कहा, ताकि सड़क हादसों से बचा जा सके।
बस्ती में यातायात माह-2026 शुरू:DIG संजीव त्यागी और एसपी ओमवीर सिंह ने रैली रवाना की
और पढ़ें
›
आबकारी मामले में वांछित वारंटी गिरफ्तार:2019 के मुकदमे में न्यायालय ने जारी किया था वारंट
›
सोनहा पुलिस ने बच्चे को माता-पिता से मिलाया:रास्ता भटक गया था, दो घंटे में परिजनों तक पहुंचाया
›
श्रावस्ती में नाबालिग किशोरी एक सप्ताह से लापता:परिजनों ने गांव के युवक पर साथ ले जाने का आरोप लगाया, पुलिस अधिकारियों से गुहार
