श्रावस्ती के गिलौला क्षेत्र में लगातार दो दिन हुई बारिश से खेतों में पानी भर गया। पककर कटाई के लिए तैयार धान की फसल भी खेतों में गिर गई। किसानों को फसल खराब होने की आशंका है।
किसान सर्वेश मिश्रा, जगराम वर्मा, खेदूराम और मोहित ने बताया कि धान की फसल पककर तैयार थी और वे कटाई की तैयारी कर रहे थे। बारिश के बाद फसल गिर गई और खेतों में पानी भर गया। पानी के कारण कटाई करना मुश्किल हो गया है। खेतों से पानी सूखने में समय लग सकता है, जिससे फसल खराब होने की आशंका है।
फसल बचाने के लिए कई किसान डीजल इंजन लगाकर खेतों से पानी निकाल रहे हैं। किसानों ने बताया कि खाद, बीज, सिंचाई और मजदूरी पर पहले ही काफी खर्च हो चुका है। तैयार फसल खराब होने से उनकी आर्थिक स्थिति पर असर पड़ सकता है।
किसानों ने जिला प्रशासन से बारिश से प्रभावित फसलों का जल्द सर्वे कराने और नुकसान का आकलन कराकर मुआवजा दिलाने की मांग की है।
बारिश से धान की फसल खेतों में गिरी:श्रावस्ती के गिलौला में खेतों में भरा पानी, किसान डीजल इंजन से निकाल रहे; मुआवजे की मांग
और पढ़ें
›
लालबोझा दरवेश गांव में हैंडपंप महीनों से खराब:इंडो-नेपाल बॉर्डर हाइवे के नीचे गंदगी और कीचड़ जमा, ग्रामीणों को पीने के पानी की परेशानी
›
सोहगीबरवा अभयारण्य में जंगल सफारी शुरू:पर्यटन सत्र 2026-27 का आगाज; बच्चों और ग्रामीणों ने किया भ्रमण
›
बस्ती के रजौली के निवासी को शासन ने राहवीर चुना:प्रमोद ओझा 500 से ज्यादा घायलों को अस्पताल पहुंचाने में मदद कर चुके
