Home सिद्धार्थनगर ₹120 की शर्त में तालाब में कूदा युवक, मौत:सिद्धार्थनगर में 15 घंटे...

₹120 की शर्त में तालाब में कूदा युवक, मौत:सिद्धार्थनगर में 15 घंटे बाद मिला शव, सुबह जाल से बरामद हुआ

0
0
₹120 की शर्त में तालाब में कूदा युवक, मौत:सिद्धार्थनगर में 15 घंटे बाद मिला शव, सुबह जाल से बरामद हुआ

सिद्धार्थनगर जिले के गोल्हौरा थाना क्षेत्र के कोटखास गांव में एक तालाब में ₹120 की शर्त लगाकर तैरने उतरे 45 वर्षीय कल्लू भर का शव लगभग 15 घंटे बाद बरामद किया गया है। कल्लू रविवार शाम करीब पांच बजे लापता हो गए थे, और उनका शव सोमवार सुबह 7:30 बजे जाल की मदद से निकाला गया। इटवा थाना क्षेत्र के सेमरी खानकोट गांव निवासी कल्लू भर अपने गांव के राजू के साथ कोटखास गांव के तालाब पर मछलियों को दाना डालने आए थे। राजू इस तालाब की रखवाली करता है। रविवार शाम कल्लू अपने साथी राजू, विक्कू और नेतराम के साथ तालाब पर मौजूद थे। इसी दौरान कल्लू और विक्कू के बीच तालाब को तैरकर पार करने की ₹120 की शर्त लग गई। देखें, 3 तस्वीरें… शर्त लगने के बाद कल्लू और विक्कू दोनों तालाब में उतर गए। कुछ दूर तक वे साथ-साथ तैरते रहे। विक्कू तो तैरकर तालाब के दूसरे किनारे पहुंच गया और पानी से बाहर आ गया, लेकिन कल्लू दिखाई नहीं दिए। राजू और नेतराम ने काफी देर तक उनके लौटने का इंतजार किया। जब कल्लू बाहर नहीं आए, तो उनके डूबने की आशंका हुई। राजू और नेतराम ने तालाब में उतरकर उनकी तलाश की, लेकिन उन्हें कोई सफलता नहीं मिली। इसके बाद तालाब मालिक रोहित राज सिंह को घटना की जानकारी दी गई। सूचना मिलने पर गोल्हौरा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और स्थानीय गोताखोरों की मदद से तालाब में तलाश शुरू कराई गई। रविवार शाम करीब साढ़े तीन घंटे तक रेस्क्यू अभियान चला, जिसमें तीन बार बड़ा जाल भी डाला गया, लेकिन कल्लू का पता नहीं चला। रात करीब 7:30 बजे तक तलाश जारी रही और सोमवार सुबह दोबारा अभियान शुरू होने पर उनका शव बरामद हुआ। करीब 15 घंटे बाद सोमवार सुबह 7:30 बजे जाल की मदद से कल्लू का शव बरामद कर लिया गया। पुलिस की मौजूदगी में शव को तालाब से बाहर निकाला गया। पुलिस ने घटना के संबंध में साथ मौजूद लोगों से जानकारी ली। बताया गया कि कल्लू की दो शादियां हुई थीं। पहली पत्नी गांव में रहती थी, जिसकी करीब एक महीने पहले मृत्यु हो गई थी। पहली पत्नी से उसके दो बेटे और एक बेटी हैं। उसकी दूसरी पत्नी मुंबई में रहती है। दूसरी पत्नी से दो बेटे हैं, जो मुंबई में रहते हैं। करीब एक महीने पहले पहली पत्नी की मौत के बाद अब कल्लू की तालाब में डूबने से मौत होने से परिवार पर एक और संकट आ गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here