Home लेटेस्ट न्यूज़ जनपदीय कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:बलरामपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने...

जनपदीय कुश्ती में खिलाड़ियों ने दिखाया दमखम:बलरामपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग ने कराया आयोजन

0
7


बलरामपुर में माध्यमिक शिक्षा विभाग के निर्देश पर जनपद स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिला विद्यालय निरीक्षक मृदुला आनंद की देखरेख में गुरुवार को भगवती आदर्श विद्यालय इंटर कॉलेज में यह प्रतियोगिता संपन्न हुई। विद्यालय की प्रधानाचार्या विनीता वर्मा ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर इसका शुभारंभ किया। इसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने विभिन्न भार वर्गों में अपना दमखम दिखाया। प्रतियोगिता में अंडर-14 बालक वर्ग से मॉडर्न इंटर कॉलेज के पिंटू यादव का चयन हुआ। अंडर-17 के 45 किग्रा वर्ग में एमएलआरएल इंटर कॉलेज के प्रशांत कुमार, 51 किग्रा में बीएवी इंटर कॉलेज के गगन तिवारी और 60 किग्रा में एमवाई उस्मानी इंटर कॉलेज के हनुमंत लाल ने जीत हासिल की। अंडर-19 बालक वर्ग में 70 किग्रा में बीएवी इंटर कॉलेज के उमेश व रंगनाथ, 57 किग्रा में एमपीपी के अरविंद, एमएलआरएल के कृष्ण कुमार व एमपीपी के अमर कुमार विजेता बने। इसी वर्ग में 92 किग्रा में मॉडर्न इंटर कॉलेज के श्वेताक्ष तिवारी और 61 किग्रा में रुपांशु पाण्डेय ने भी प्रथम स्थान प्राप्त किया। बालिका वर्ग में अंडर-17 के 57 किग्रा वर्ग में बीएवी इंटर कॉलेज की खुशी शुक्ला ने प्रथम और मोहिनी ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। अंडर-19 बालिका वर्ग में सुनैना मौर्या (62 किग्रा), अन्नू (55 किग्रा), नंदमी (57 किग्रा) और सोनी मौर्या (50 किग्रा) प्रथम रहीं, जबकि मीनाक्षी ने द्वितीय स्थान हासिल किया। प्रतियोगिता के समापन पर प्रधानाचार्या विनीता वर्मा और माध्यमिक शिक्षक संघ के अध्यक्ष भगवती शुक्ला ने विजेता खिलाड़ियों को मेडल देकर सम्मानित किया। जिला क्रीड़ा सचिव मोहम्मद सुहेल ने बताया कि चयनित खिलाड़ी अब 24 अगस्त से गोंडा में आयोजित होने वाली मंडलीय खेल प्रतियोगिता में बलरामपुर का प्रतिनिधित्व करेंगे। इस अवसर पर बड़ी संख्या में शिक्षकगण उपस्थित रहे।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here