
मऊ। सड़क की बदहाली से परेशान 7 वर्षीय समरा नाज़ अपनी समस्या लेकर जिलाधिकारी के दरबार पहुंच गई। बच्ची ने डीएम से खराब सड़क को दुरुस्त कराने की गुहार लगाई। समरा नाज़ का कहना है कि स्कूल जाते समय खराब सड़क के चलते उसे आए दिन चोट लग जाती है। सड़क की वजह से उसकी स्कूल ड्रेस भी गंदी हो जाती है, जिसके चलते उसे स्कूल में डांट सुननी पड़ती है। बच्ची ने बताया कि उसे रोजाना कई तरह की परेशानियों का सामना करना पड़ता है। बच्ची की फरियाद सुनकर जिलाधिकारी आनंद वर्धन ने मामले को गंभीरता से लिया। डीएम ने कहा कि मामले की जांच कराई जाएगी और आवश्यकता के अनुसार सड़क का निर्माण कराया जाएगा। बच्ची की मासूम गुहार ने खींचा प्रशासन का ध्यान, अब सड़क निर्माण की उम्मीद।प्रकरण की गंभीरता को लेते हुए जिला अधिकारी आनंद वर्धन ने मीडिया को बताया कि आज सुबह एक 7 वर्षीय बिटिया सड़क निर्माण को लेकर फरियाद लेकर मेरे पास आई थी समर नाच नाम की बिटिया जो फर्स्ट क्लास में है वार्ड संख्या 17 में है रोड 25 मी कच्चा है और यह रास्ता स्कूल के रास्ते में पड़ता है और रास्ता बहुत खराब है मरम्मत की जरूरत है इसको हम अधिकारियों के माध्यम से तुरंत चेक करवाएंगे और जो भी समाधान होगा त्वरित उसका समाधान करेंगे नगर पालिका क्षेत्र में है वार्ड संख्या 17।

























