Home Uncategorized त्रिपुरा निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे वाम मोर्चा और कांग्रेस

त्रिपुरा निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ेंगे वाम मोर्चा और कांग्रेस

0
1

डिजिटल डेस्क, अगरतला। माकपा के नेतृत्व वाला वाम मोर्चा और कांग्रेस त्रिपुरा में 27 नवंबर को होने वाले निकाय चुनाव साथ मिलकर लड़ने जा रहे हैं। इसका मकसद भाजपा विरोधी वोटों का बंटवारा रोकना है।

वामपंथी नेता जितेंद्र चौधरी ने सोमवार को यह जानकारी दी। 27 नवंबर को अगरतला नगर निगम (एएमसी) समेत 21 शहरी स्थानीय निकायों में चुनाव होंगे। त्रिपुरा विधानसभा में नेता विपक्ष चौधरी ने कहा कि दोनों दलों के बीच चुनावी समझौते को अंतिम रूप राज्य कांग्रेस नेताओं के नई दिल्ली से लौटने के बाद दिया जाएगा।

ये नेता मुख्य चुनाव आयुक्त के विरुद्ध आइएनडीआइए की रैली में शामिल होने के लिए दिल्ली में हैं।

उन्होंने कहा कि माकपा ने राजनीतिक रूप से अहम एएमसी के 51 में से 26 वार्डों के लिए नामांकन पत्र पहले ही दाखिल कर दिए हैं। प्रस्तावित सीट-बंटवारे के तहत बाकी 25 वार्ड कांग्रेस के लिए छोड़े गए हैं।

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here