सीओ ने पटाखा दुकान का निरीक्षण किया:कप्तानगंज में भंडारण और बिक्री की व्यवस्था देखी

0
2

दीपावली से पहले रविवार देर शाम सीओ कलवारी बृजेश सिंह ने कप्तानगंज क्षेत्र में पटाखा दुकान का औचक निरीक्षण किया। उन्होंने सुरक्षा व्यवस्था और पटाखों के भंडारण की स्थिति देखी। यह दुकान राष्ट्रीय राजमार्ग-27 किनारे पिकौरा सानी में अजय कुमार जुग्गी लाल के नाम से चल रही है। सीओ ने पटाखों के सुरक्षित भंडारण और बिक्री से जुड़ी व्यवस्थाओं का जायजा लिया। हाईवे किनारे दुकान होने के कारण सुरक्षा व्यवस्था पर विशेष सतर्कता बरती जा रही है। बृजेश सिंह ने बताया कि दीपावली के मद्देनजर पटाखा दुकानों में सुरक्षा मानकों का पालन सुनिश्चित कराने के लिए निरीक्षण किया जा रहा है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here