परतावल में सोमवार दोपहर जमीन मालिक श्यामधर वर्मा और उनके कुछ साथियों ने तंबू में रह रहे प्रीतम कुमार को वहां से हटाने की कोशिश की। आरोप है कि वे प्रीतम को जबरन अपनी फार्च्यूनर में बैठाकर ले जाना चाहते थे। स्थानीय लोगों ने विरोध किया, जिसके बाद हंगामा हुआ। घटना श्यामदेउरवा थाना क्षेत्र में परतावल चौराहे से कप्तानगंज मार्ग पर छातीराम पुल के पास हुई। प्रीतम कुमार पिछले करीब दो साल से वहां तंबू लगाकर रह रहे थे। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर सामने आया है। जानकारी के अनुसार, प्रीतम कुमार चार साल से अधिक समय से नगर पंचायत परतावल में इधर-उधर घूमते हैं। सूचना मिलने पर परतावल पुलिस मौके पर पहुंची और लोगों को समझाकर मामला शांत कराया। चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने प्रीतम कुमार के परिजनों से बात की, लेकिन कोई भी उन्हें अपने साथ ले जाने को तैयार नहीं हुआ। प्रीतम कुमार मूल रूप से बिहार के गया जिले के रहने वाले हैं। चौकी प्रभारी अनीश सिंह ने बताया कि मामले की जांच की जा रही है।
मानसिक रूप से दिव्यांग को गाड़ी में बैठाने की कोशिश:विरोध पर हंगामा; परतावल पुलिस ने लोगों को समझाकर शांत कराया
और पढ़ें
›
जमीन विवाद में मारपीट-रुपये छीनने का आरोप, छह पर केस:श्रावस्ती में तीन नामजद और तीन अज्ञात लोगों के खिलाफ एफआईआर, पुलिस ने शुरू की जांच
›
सीओ ने पटाखा दुकान का निरीक्षण किया:कप्तानगंज में भंडारण और बिक्री की व्यवस्था देखी
›
रुकसार ने आलिमा की तालीम पूरी की:हेमपुर के प्रधान रईस अहमद की बेटी ने भिनगा बाजार के जामिया हुमैरा लिलबनात से पढ़ाई की
