महराजगंज में जिला सेवायोजन कार्यालय और जवाहरलाल नेहरू पीजी कॉलेज के संयुक्त आयोजन में जनपद स्तरीय रोजगार मेला लगेगा। इसमें 15 से अधिक कंपनियां 2001 से ज्यादा पदों पर भर्ती करेंगी।
मेले में 18 से 40 साल तक के युवा हिस्सा ले सकेंगे। आठवीं, दसवीं, आईटीआई, डिप्लोमा, स्नातक, बीटेक और अन्य तकनीकी व गैर-तकनीकी योग्यता वाले अभ्यर्थी आवेदन कर सकते हैं।
चयनित अभ्यर्थियों को पद और योग्यता के अनुसार हर महीने 11 हजार से 44 हजार रुपये तक वेतन मिलेगा। मेला सुबह 10 बजे से शुरू होगा। अभ्यर्थी रोजगार संगम पोर्टल पर भी जानकारी ले सकते हैं।
जिला सेवायोजन कार्यालय के मुताबिक, चयन प्रक्रिया पूरी तरह निःशुल्क होगी। चयन के नाम पर किसी अभ्यर्थी से शुल्क नहीं लिया जाएगा।
और पढ़ें
›
इलाहावास चौराहे पर खुदाई के बाद सड़क पर मलबा छूटा:जल जीवन मिशन के पाइपलाइन काम के बाद राहगीरों और वाहन चालकों को परेशानी
›
विवाद के बाद युवक-युवती ने मंदिर में शादी की:छावनी पुलिस ने दोनों पक्षों के बीच सहमति कराई; परिजनों की मौजूदगी में पहनाईं मालाएं
›
ईंटों के बीच सांप मिला, वन विभाग की टीम पकड़:बीरगंज में खाली प्लॉट पर पहुंची टीम; ईंटों के ढेर में तलाश के बाद लौटी
