श्रावस्ती के इकौना में बुद्धिपुरवा से बेड़ोरा को जोड़ने वाले मुख्य मार्ग पर बारिश के बाद पानी भर गया है। इससे राहगीरों को आने-जाने में परेशानी हो रही है।
ग्रामीणों के मुताबिक, पानी निकासी की व्यवस्था नहीं होने से सड़क पर घुटने तक पानी जमा है। सड़क जगह-जगह टूटी है और पानी के कारण गड्ढे दिखाई नहीं देते। बाइक सवार और पैदल यात्री गिरकर चोटिल हो रहे हैं।
स्कूली बच्चों और महिलाओं को सबसे ज्यादा परेशानी हो रही है। कई बार वाहन फंसने से जाम भी लग जाता है।
ग्रामीणों ने बताया कि वे कई बार शिकायत कर चुके हैं, लेकिन सुनवाई नहीं हुई। उन्होंने प्रशासन से पानी निकासी और सड़क की मरम्मत कराने की मांग की है।
Home उत्तर प्रदेश बुद्धिपुरवा-बेड़ोरा मार्ग पर पानी भरा:घुटने तक जमा पानी से राहगीरों को परेशानी,...
