श्रावस्ती के मल्हीपुर थाना क्षेत्र के जमुनहा पुलिस चौकी के तहत टेपरी गांव में बंद घर से करीब ढाई लाख रुपए के सोने-चांदी के जेवर और 55 हजार रुपए चोरी हो गए। घर के मालिक संतोष तिवारी ने पुलिस चौकी में इसकी सूचना दी। संतोष तिवारी, विष्णु प्रसाद तिवारी के बेटे हैं। उनकी पत्नी नीलम तिवारी ने बताया कि चोरी गए सामान में टप्स वाली 3 जोड़ी कान की झुमकी, 4 जोड़ी पायल-बिछिया, सोने की 4 अंगूठियां और 3 मंगलसूत्र समेत अन्य सोने के जेवर शामिल हैं। नीलम के मुताबिक, मंगलवार सुबह करीब 5 बजे वह और संतोष रोज की तरह मॉर्निंग वॉक के लिए घर से निकले थे। लौटने पर घर के अंदर का दरवाजा खुला मिला। उन्होंने देखा कि छत पर बने कमरे का दरवाजा बिना कुंडी लगाए बंद था। कमरे में रखी अलमारी का सामान बिस्तर पर बिखरा था और जेवर व नकदी गायब थे। सूचना मिलने पर जमुनहा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।
घर से ढाई लाख के जेवर और 55-हजार रुपए चोरी:श्रावस्ती के टेपरी गांव में दंपती मॉर्निंग वॉक पर गया था, लौटने पर घर का सामान बिखरा मिला
और पढ़ें
›
श्रावस्ती में जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने युवक को पीटा:बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी मारपीट; चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
›
पैसिया-एकमा मार्ग के 11.30 किमी हिस्से को मंजूरी:चौड़ीकरण और सुदृढ़ीकरण पर 28.05 करोड़ रुपए खर्च होंगे, पहली किस्त में 2.80 करोड़ जारी
›
Dead Bull Body Left on Road Causes Trouble
