बार-बार धोने के बाद भी कपड़ों से नहीं जा रही पसीने की बदबू? अपनाएं ये घेरलू उपाय

0
3

गर्मियों का मौसम आते ही पसीनों का आना आम बात है लेकिन परेशानी तब बढ़ जाती है। जब यह पसीने की बदबू हमारे कपड़ों में बस जाती है। बार-बार धोने के बाद भी कपड़ों में पसीने की बदबू नहीं जाती है। इसके पीछे का कारण कपड़ों के रेशों में फंसे बैक्टीरिया और पसीने के अवशेष हो सकते है। ऐसे में कुछ आसान घरेलू उपाय अपनाने से कपड़ों में से बदबू को दूर करा जा सकता है।

 

पसीने के आने से न सिर्फ बदबू आती है बल्कि इसकी वजह से कपड़ों में पीलेपन का दाग भी रह जाता है। सिंथेटिक कपड़ों जैसे पॉलिएस्टर में बदबू ज्यादा समय तक बनी रहती है क्योंकि इनमें हवा का सर्कुलेशन कम होता है और बैक्टीरिया आसानी से पनपते हैं। अगर सही तरीकों से कपड़ों की देखभाल न की जाए तो यह समस्या और अधिक बढ़ सकती है। अगर आप इस परेशानी से जूझ रहें हैं तो इसमें घबराने की बात नहीं हैं। कुछ आसान और बेहद असरदार घेरलू उपाय मौजूद हैं जिनकी मदद से आप अपने कपड़ों से जिद्दी बदबू को दूर कर सकते हैं।

 

यह भी पढ़ें: सेल और डिस्काउंट के चक्कर में हो रही है फिजूलखर्ची? ऐसे बचाएं अपने पैसे

बदबू दूर करने के 5 असरदार घेरलू उपाय

1. सफेद सिरके में भिगोएं

एक बाल्टी पानी में आधा कप सफेद सिरका मिलाकर कपड़ों को 30-40 मिनट तक भिगो दें। इसके बाद नॉर्मल डिटर्जेंट से धो लें। इससे बदबू पैदा करने वाले बैक्टीरिया कम हो सकते हैं।

2. बेकिंग सोडा का इस्तेमाल करें

धुलाई से पहले एक बाल्टी पानी में 2-3 चम्मच बेकिंग सोडा मिलाकर कपड़ों को कुछ देर भिगो दें। यह कपड़ों की बदबू को कम करने में मदद करता है और इसके अलावा बेकिंग सोडे की मदद से कपड़ों में पीलेपन भी हट जाता है।

3. धूप में अच्छी तरह सुखाएं

कपड़ों को धोने के बाद खुली धूप में पूरी तरह सुखाएं। नमी रहने पर बदूब दोबारा आने लगती है। इसलिए धूप में सुखाने से बैक्टीरिया मर जाते हैं जिससे कपड़ों में से बदबू भाग जाती है।

 

यह भी पढ़ें: दिनभर फोन देखता है बच्चा? मां-बाप पहले बदलें ये 7 आदतें

4. नींबू का रस लगाएं

जिन जगहों पर पसीना ज्यादा आता है, जैसे अंडर आर्म्स। वहां धोने से पहले थोड़ा नींबू का रस लगाकर 15-20 मिनट तक छोड़ दें। फिर जैसे आप कपड़े धोते है वैसे ही धो लें।

5. कपड़ों को देर तक गीला न छोड़े

धुलाई के बाद कपड़ों को ज्यादा देर तक वॉशिंग मशीन या बाल्टी में न छोड़े। इससे उनमें सीलन और बदबू बनने लगती है। धोने के तुरंत बाद उन्हें खुली जगह फैली दें।

ज्यादा पसीने वाले लोग क्या करें?

बहुत से लोग ऐसे भी हैं जिन्हें सामान्य से ज्यादा पसीना आता है। ऐसे में उनके कपड़ों में बदबू जल्दी बस जाती है क्योंकि उनकी बॉडी में ज्यादा नमी बैक्टीरिया को बढ़ने का मौका देती है। अगर आपको भी बहुत ज्याद पसीना आता है तो दिन में जरूरत पड़ने पर कपड़े बदलें, कॉटन जैसे सांस लेने वाले फैब्रिक पहनें और पसीने वाले कपड़ों को लंबे समय तक बिना धोए न रखें। इन तरीकों को अपनाने से बदबू की समस्या काफी हद तक कम हो सकती है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here