श्रावस्ती में भिनगा कोतवाली क्षेत्र के चंदनकूड़ी गांव में सोमवार को जमीनी विवाद को लेकर रिश्तेदारों पर एक युवक के साथ मारपीट कर जानलेवा हमला करने का आरोप लगा है। आरोप है कि रिश्तेदारों ने युवक को अपने घर बुलाया और वहां लाठी-डंडों व लात-घूंसों से उसकी बेरहमी से पिटाई कर दी। युवक की चीख-पुकार सुनकर बीच-बचाव करने पहुंची महिला को भी आरोपियों ने मारपीट कर घायल कर दिया। घटना में युवक के सिर में गंभीर चोट आई है। जानकारी के अनुसार, चंदनकूड़ी गांव निवासी इतवारी को उसके रिश्तेदारों ने अपने घर बुलाया था। आरोप है कि वहां पुती, रैदास, शंकर और पुती की पत्नी ने एकराय होकर उस पर हमला कर दिया। इस दौरान इतवारी को लाठी-डंडों और लात-घूंसों से पीटा गया। बीच-बचाव करने पहुंची ननकई को भी आरोपियों ने नहीं बख्शा और उसके साथ भी मारपीट की। घटना के बाद पीड़ित ने भिनगा कोतवाली में तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की। पुलिस ने चार नामजद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है। वहीं, पीड़ित पक्ष का आरोप है कि मुकदमा दर्ज होने के बावजूद अब तक किसी भी आरोपी की गिरफ्तारी नहीं हुई है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।
श्रावस्ती में जमीनी विवाद में रिश्तेदारों ने युवक को पीटा:बीच-बचाव करने पहुंची महिला से भी मारपीट; चार नामजद आरोपियों पर केस दर्ज
और पढ़ें
›
भया पुरवा में खराब हैंडपंप से पेयजल की दिक्कत:ग्रामीणों ने ग्राम प्रधान और ग्राम विकास अधिकारी से मरम्मत कराने की मांग की
›
पनियरा के स्कूल पर बिना मान्यता कक्षाएं चलाने का आरोप:छात्र की पिटाई और स्कूल की मान्यता की जांच रिपोर्ट सौंपी गई
›
अर्नव तूफान की बारिश से धान के खेत डूबे:नगर बाजार में निचले खेतों की फसल पानी में, ऊंचाई वाले खेतों का धान बचा
