लालगंज-बिटिया मार्ग के चौड़ीकरण के लिए 34 करोड़ 61 लाख रुपए मंजूर किए गए हैं। एमएलसी सुभाष यदुवंश ने कहा कि करीब 20 से 25 दिन में सड़क का काम शुरू हो जाएगा और इसे 4 से 5 महीने में पूरा करने का लक्ष्य है।
यदुवंश के मुताबिक, करीब 50 साल से इस मार्ग के चौड़ीकरण की मांग थी, लेकिन इस पर कार्रवाई नहीं हुई थी। उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ से मिलकर इलाके के लोगों की परेशानी बताई।
इस मार्ग से सैकड़ों गांवों के लोग आते-जाते हैं। यह संत कबीर नगर जिले को भी जोड़ता है। यदुवंश ने कहा कि सड़क पर अक्सर आवागमन रुकता रहता है।
और पढ़ें
›
खुली बैठक में ग्रामीणों को जनगणना के लिए जागरूक किया:बनगई में खंड विकास अधिकारी ने परिवारों से जनगणना कराने की अपील की
›
संघ ने दिवंगत पैरावेट के परिवार को सहायता दी:पनियरा में संतोष कुमार के परिजनों को 15,050 रुपए सौंपे
›
बस्ती में मोबाइल टावरों से बैटरी चुराने वाले दो गिरफ्तार:आठ लिथियम बैटरी, मोटरसाइकिल और चार फोन मिले; 3 साथियों ने कबूला












