महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती में तेज रफ्तार ट्रैवलर ने बाइक सवार को रौंदा:24 वर्षीय मंजीत...

बस्ती में तेज रफ्तार ट्रैवलर ने बाइक सवार को रौंदा:24 वर्षीय मंजीत की मौके पर मौत, दोस्त और मासूम बाल-बाल बचे

बस्ती के छावनी थाना क्षेत्र में सिरौली बाबू पेट्रोल पंप के सामने नेशनल हाईवे पर रविवार को एक सड़क हादसा हो गया। यहां एक तेज रफ्तार ट्रैवलर ने बाइक सवार युवक को पीछे से टक्कर मार दी। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक सवार युवक सड़क पर गिर गया। इस हादसे में 24 साल के मंजीत कुमार की मौके पर ही मौत हो गई। मंजीत संतकबीरनगर जिले का रहने वाला था। जानकारी के मुताबिक, मंजीत अपने दोस्त के साथ बाइक से गोंडा जा रहा था। सिरौली बाबू पंप के सामने हाईवे पर यह हादसा हुआ। बाइक पर सवार मंजीत का दोस्त और एक बच्चा इस हादसे में सुरक्षित बच गए। सूचना मिलने पर छावनी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। पुलिस ट्रैवलर के ड्राइवर की तलाश कर रही है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here