महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ श्रावस्ती में सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलसा:बचाने पहुंचे मां-भाई भी...

श्रावस्ती में सिलेंडर में आग लगने से युवक झुलसा:बचाने पहुंचे मां-भाई भी चपेट में आए, मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर

श्रावस्ती के नवीन मॉडर्न थाना इलाके के कटरा बाजार में रविवार रात एक गैस सिलेंडर में रेगुलेटर लगाते समय अचानक आग लग गई। इस हादसे में 21 साल का बबलू गुप्ता गंभीर रूप से झुलस गया। उसे बचाने पहुंचे उसकी मां और भाई भी आग की चपेट में आकर झुलस गए। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी फैल गई। परिजनों और आसपास के लोगों ने किसी तरह आग पर काबू पाया। सूचना मिलने पर 108 एंबुलेंस की मदद से घायल बबलू गुप्ता को इकौना के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया गया। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में डॉक्टरों ने बबलू का शुरुआती इलाज किया। उसकी हालत गंभीर होने पर डॉक्टरों ने उसे बेहतर इलाज के लिए बहराइच के मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। हादसे में झुलसी उसकी मां और भाई का भी वहीं इलाज कराया गया।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here