महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार:कार समेत 50 लीटर...

वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग गिरफ्तार:कार समेत 50 लीटर डीजल और जरिकैन बरामद, 2 अपराधी और 2 बाल अपचारी हिरासत में

छावनी थाना पुलिस ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर वाहनों से डीजल चोरी करने वाले अंतरराज्यीय गैंग के दो शातिर अपराधियों को गिरफ्तार किया है। इस मामले में दो बाल अपचारियों को भी संरक्षण में लिया गया है। पुलिस ने उनके पास से चोरी का 50 लीटर डीजल, एक वैन्यू कार और पांच प्लास्टिक के जरिकैन बरामद किए हैं। पुलिस को रात में सूचना मिली थी कि रमघटिया सड़क के किनारे खड़ी एक ट्रक से डीजल चोरी हुआ है। इस सूचना के आधार पर छावनी थाने में धारा 303(2) BNS के तहत मुकदमा दर्ज किया गया। छावनी थाना प्रभारी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने आदर्श वर्मा (पुत्र खुशीराम वर्मा, निवासी जुंवागांव, थाना भीटी, जिला अंबेडकरनगर) और लवकुश चौहान (पुत्र इंद्रपाल चौहान, निवासी गौहनिया, थाना गोसाईंगंज, जनपद अयोध्या) को मझौवा दूबे से हिरासत में लिया। उनके साथ दो बाल अपचारियों को भी पकड़ा गया। पुलिस ने आरोपियों के पास से सफेद रंग की एक वैन्यू कार, घटना में इस्तेमाल किए गए पांच नीले प्लास्टिक के जरिकैन और लगभग 50 लीटर चोरी का डीजल बरामद किया। सभी कानूनी औपचारिकताएं पूरी करने के बाद आरोपियों को कोर्ट भेज दिया गया है।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here