कार की टक्कर से बाइक सवार घायल:परतावल में हादसा, मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर

0
7

श्यामदेउरवां थाना क्षेत्र के नगर पंचायत परतावल में कप्तानगंज मार्ग पर मंगलवार को कार और बाइक की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में बाइक सवार पवन कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सीएचसी परतावल से बीआरडी मेडिकल कॉलेज गोरखपुर रेफर किया गया।
कुशीनगर जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के सूम्हाखोर निवासी पवन कुमार (21) मंगलवार को अपने पिता दुखी प्रसाद को गोरखपुर छोड़ने गए थे। घर लौटते समय परतावल बाजार में उनकी बाइक सामने से आ रही कार से टकरा गई। कार घुघली निवासी विमलेश चला रहे थे।
स्थानीय लोग पवन को सीएचसी परतावल ले गए। वहां प्राथमिक इलाज के बाद उन्हें मेडिकल कॉलेज गोरखपुर भेजा गया।
चौकी प्रभारी अनीस सिंह ने बताया कि घायल का इलाज चल रहा है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here