बस्ती के विवेकानन्द कॉलेज ऑफ फार्मेसी में मेरा युवा भारत की ओर से युवा संवाद कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें युवाओं को लोकतांत्रिक प्रक्रिया, मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) और मतदान के अधिकार के बारे में बताया गया। नेशनल एसोसिएशन ऑफ यूथ के अध्यक्ष और मुख्य वक्ता भावेश पाण्डेय ने कहा कि लोकतंत्र जागरूक नागरिकों की भागीदारी से मजबूत होता है। उन्होंने कहा कि मतदान अधिकार के साथ देश के भविष्य के निर्माण में भागीदारी का माध्यम भी है। पाण्डेय ने युवाओं से मतदाता सूची में अपने नाम और विवरण की जांच करने और दूसरों को भी जागरूक करने की अपील की। उन्होंने कहा कि युवाओं को अपने लोकतांत्रिक अधिकारों के साथ सामाजिक और नागरिक जिम्मेदारियों के प्रति भी सजग रहना चाहिए। नशामुक्त समाज बनाने में भी उन्हें सक्रिय भूमिका निभानी होगी। कॉलेज के प्राचार्य संदीप भारती ने कहा कि विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ सामाजिक और राष्ट्रीय विषयों के बारे में भी जागरूक होना चाहिए। उन्होंने कहा कि हर पात्र नागरिक को जिम्मेदारी से अपने मताधिकार का इस्तेमाल करना चाहिए। ऐसे संवाद कार्यक्रम विद्यार्थियों में सामाजिक चेतना और व्यक्तित्व विकास को बढ़ावा देते हैं। कार्यक्रम में छात्रा दीप्ति गौड़ और वंशिका किशोर ने मताधिकार के महत्व और नशामुक्ति पर विचार रखे। यश कुमार, दीपांशु सिंह, आकाश, सूरज, अनिकेत और प्रांशु सहित अन्य विद्यार्थियों ने भी संवाद में हिस्सा लिया और सवाल पूछे। कार्यक्रम का संचालन अवनीत श्रीवास्तव ने किया। इस दौरान प्रोफेसर कार्तिक चौधरी, अनिकेत श्रीवास्तव, प्रवक्ता दीपक चंद्र, गरिमा सिंह, संतोष दुबे, तरुण पाण्डेय, समीना मलिक, ब्यूटी रंजन और मेरा युवा भारत के प्रतिनिधि ओम प्रकाश मिश्र सहित अन्य लोग मौजूद रहे। अंत में आयोजकों ने अतिथियों, शिक्षकों और प्रतिभागियों का आभार जताया।
युवाओं से मतदाता सूची जांचने और मतदान की अपील:बस्ती में संवाद कार्यक्रम के दौरान भावेश पाण्डेय ने मताधिकार और नशामुक्ति पर बात की
और पढ़ें
›
बेलासपुर नर्सरी में दो पक्षों के बीच मारपीट:छह लोग घायल; रात 12:30 बजे हुई घटना, दोनों पक्षों के एक-एक व्यक्ति का चालान
›
नाबालिग से सामूहिक दुष्कर्म के तीन दोषियों को सजा:बस्ती की पॉक्सो कोर्ट ने 20-20 साल का कारावास सुनाया, सभी पर 21-21 हजार रुपए जुर्माना
›
धान कुटाकर लौट रहे युवक की मौत:श्रावस्ती में आंगनबाड़ी केंद्र के पास सीने में दर्द उठा
