UP: मथुरा में महिला बैंककर्मी को कथित तौर पर आपत्तिजनक व्हाट्सऐप संदेश भेजने और उसका पीछा करने के आरोप में कोतवाली पुलिस ने सपा नेता राजन रिजवी के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है। महिला की शिकायत पर 15 सितंबर को रिपोर्ट दर्ज कर पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। उधर, सपा की ओर से राजन रिजवी को प्रदेश सचिव पद से हटाए जाने की जानकारी सामने आई है।
शिकायत के अनुसार, महिला मथुरा के एक बैंक में कार्यरत है। आरोप है कि बैंक में ग्राहक के रूप में आने वाले राजन रिजवी ने किसी तरह उसका निजी मोबाइल नंबर हासिल कर लिया और उस पर व्हाट्सऐप के माध्यम से आपत्तिजनक एवं अवांछित संदेश भेजे। महिला का आरोप है कि नंबर ब्लॉक करने के बाद भी उसका पीछा किया गया और घर के आसपास निगरानी रखी गई। शिकायत में कॉल डिटेल रिकॉर्ड निकलवाने की धमकी दिए जाने की बात भी कही गई है।
Also Read: UP: मैनाठेर में महिला ने दबंगों पर लगाया घर में घुसकर मारपीट और छेड़छाड़ का आरोप,
मामले से संबंधित कथित व्हाट्सऐप चैट भी सोशल मीडिया पर प्रसारित हो रही है। इसमें महिला की तारीफ करने के साथ राजनीतिक प्रभाव का हवाला देते हुए भविष्य में सपा की सरकार बनने पर मुख्यमंत्री कोटे से डेपुटेशन के आधार पर आईएएस बनवाने की कोशिश करने जैसी बातें किए जाने का दावा है। हालांकि, वायरल चैट की सत्यता की स्वतंत्र पुष्टि नहीं हुई है और इसकी जांच पुलिस करेगी।
महिला ने पुलिस से सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल संदेश, स्क्रीनशॉट और अन्य इलेक्ट्रॉनिक साक्ष्यों की जांच कराने की मांग की है। पुलिस ने आईटी एक्ट समेत संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर आवश्यक विधिक कार्रवाई शुरू कर दी है महिला बैंककर्मी की ओर से राजन रिजवी के खिलाफ शिकायती प्रार्थना पत्र दिया गया था। महिला ने निजी मोबाइल नंबर हासिल कर आपत्तिजनक संदेश भेजने, पीछा करने और घर के आसपास रेकी किए जाने के आरोप लगाए हैं। शिकायत के आधार पर मुकदमा पंजीकृत कर लिया गया है। मामले में आवश्यक विधिक कार्रवाई की जा रही है।
(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)
The post UP: मथुरा में सपा नेता पर महिला बैंककर्मी से छेड़छाड़ के आरोप, आपत्तिजनक मैसेज और पीछा करने पर FIR appeared first on Breaking Tube.



















