BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध UP: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया था युवक, रेलवे...

UP: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया था युवक, रेलवे स्टेशन पर छोड़कर हुआ फरार, अब गिरफ्तार

गोंडा: जिले के इटियाथोक थाना क्षेत्र में बुधवार को एक नाबालिग लड़की को उसके गांव का गफ्फार पुत्र सत्तार बहला-फुसलाकर अपने साथ ले गया था। उसने लड़की को शादी का झांसा दिया था। परिजनों ने किशोरी की तलाश की तो गफ्फार उसे गोंडा रेलवे स्टेशन पर छोड़कर भाग गया। परिजन किशोरी को सुरक्षित घर वापस ले आए।

इस मामले में परिजन की शिकायत पर इटियाथोक थाने में केस दर्ज किया गया। इटियाथोक पुलिस इस केस में वांछित गफ्फार पुत्र सत्तार को गिरफ्तार करने की कोशिश कर रही थी। 16 सितंबर 2026 को मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने गफ्फार को जनता इंटर कॉलेज मोड़ के पास गोंडा-बलरामपुर रोड से गिरफ्तार कर लिया।

Also Read: UP: योगी सरकार की बड़ी पहल, उच्च शिक्षा से जुड़े 1.28 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ

इटियाथोक पुलिस ने गफ्फार के खिलाफ आगे की कानूनी कार्रवाई की है। गफ्फार ग्राम कुरासी, थाना इटियाथोक, जनपद गोंडा का रहने वाला है। गिरफ्तार करने वाली टीम में उप निरीक्षक राजेश कुमार राय और उप निरीक्षक शशिकांत यादव शामिल थे।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post UP: शादी का झांसा देकर नाबालिग को ले गया था युवक, रेलवे स्टेशन पर छोड़कर हुआ फरार, अब गिरफ्तार appeared first on Breaking Tube.