BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home अपराध गोण्डा:18 सितंबर से SIS के भर्ती कैंप, सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के...

गोण्डा:18 सितंबर से SIS के भर्ती कैंप, सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पदों पर मिलेगा रोजगार का मौका

गोण्डा: जिले के बेरोजगार युवाओं के लिए रोजगार पाने का मौका सामने आया है। एसआईएस लिमिटेड की ओर से सुरक्षा जवान और सुरक्षा सुपरवाइजर के पदों पर भर्ती की जाएगी। इसके लिए जिले के अलग-अलग विकासखंडों में निर्धारित तिथियों पर भर्ती कैंप लगाए जाएंगे। जिला विकास अधिकारी आदित्य तिवारी ने बताया कि अभियान का उद्देश्य अधिक से अधिक युवाओं को रोजगार से जोड़ना है।

18 सितंबर से शुरू होगा भर्ती अभियान

भर्ती प्रक्रिया की शुरुआत 18 सितंबर को परसपुर विकासखंड से होगी। इसके बाद 19 और 21 सितंबर को बेलसर, 22 व 23 सितंबर को बभनजोत, 24 व 25 सितंबर को नवाबगंज और 26 व 28 सितंबर को मनकापुर में कैंप लगाया जाएगा। अक्टूबर में 5-6 को कटरा बाजार, 7-8 को इटियाथोक, 9-10 को करनैलगंज, 12-13 को हलधरमऊ, 17 व 19 को मुजेहना, 21-22 को छपिया, 23-24 को रुपईडीह, 26-27 को पंडरीकृपाल और 28-29 अक्टूबर को झंझरी में भर्ती कैंप आयोजित होंगे।

Also Read: UP: योगी सरकार की बड़ी पहल, उच्च शिक्षा से जुड़े 1.28 लाख शिक्षकों-कर्मचारियों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ

सुबह 10 से शाम 4 बजे तक होगी भर्ती

सभी भर्ती कैंप का समय सुबह 10 बजे से शाम 4 बजे तक निर्धारित किया गया है। इसमें हाईस्कूल पास अभ्यर्थी भाग ले सकते हैं। उम्मीदवार की आयु 19 से 40 वर्ष के बीच होनी चाहिए, जबकि न्यूनतम लंबाई 167.5 सेंटीमीटर निर्धारित की गई है। चयनित अभ्यर्थियों से 350 रुपये ऑनलाइन रजिस्ट्रेशन शुल्क लिया जाएगा और इसकी प्रक्रिया कैंप स्थल पर ही पूरी कराई जाएगी।

16 से 30 हजार रुपये तक मिलेगा वेतन

नियुक्ति के बाद चयनित युवाओं को प्रतिदिन 8 घंटे और महीने में 26 दिन ड्यूटी करनी होगी। कंपनी की ओर से वेतन 16,000 से 30,000 रुपये प्रतिमाह तक बताया गया है। चयनित अभ्यर्थियों को लखनऊ मेट्रो, सचिवालय, विभिन्न कंपनियों, अयोध्या धाम और हनुमानगढ़ समेत उत्तर प्रदेश के अलग-अलग स्थानों पर तैनाती मिल सकती है। जरूरत के अनुसार प्रदेश से बाहर भी ड्यूटी लगाई जा सकती है।

Also Read:राज्यमंत्री प्रतिभा शुक्ला करेंगी योजना की शुरुआत, शिक्षकों को मिलेगा कैशलेस इलाज का लाभ

किसी भी कैंप में शामिल हो सकेंगे अभ्यर्थी

भर्ती अभियान की खास बात यह है कि किसी भी विकासखंड का इच्छुक अभ्यर्थी अपनी सुविधा के अनुसार जिले के किसी भी भर्ती कैंप में शामिल हो सकता है। युवाओं को निर्धारित समय पर कैंप स्थल पहुंचकर चयन प्रक्रिया में भाग लेने की सलाह दी गई है। अधिक जानकारी के लिए 9236915649 और 7348142910 पर संपर्क किया जा सकता है। जिला विकास अधिकारी ने युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में भर्ती कैंप में पहुंचकर रोजगार के इस अवसर का लाभ उठाने की अपील की है।

(देश और दुनिया की खबरों के लिए हमें फेसबुक पर ज्वॉइन करें, आप हमें ट्विटर पर भी फॉलो कर सकते हैं.)

The post गोण्डा:18 सितंबर से SIS के भर्ती कैंप, सुरक्षा जवान व सुपरवाइजर के पदों पर मिलेगा रोजगार का मौका appeared first on Breaking Tube.