महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ बस्ती के एसडीजीई कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह:गणेश चतुर्थी पर प्रिंसिपल ने...

बस्ती के एसडीजीई कॉलेज में हिंदी दिवस समारोह:गणेश चतुर्थी पर प्रिंसिपल ने किया पूजन, छात्रों ने दी प्रस्तुति

बस्ती के कप्तानगंज ब्लॉक स्थित एसडीजीई कॉलेज भुवनपुर में हिंदी दिवस समारोह मनाया गया। इस मौके पर गणेश चतुर्थी के पावन अवसर पर कॉलेज की प्रिंसिपल ने श्री गणेश जी और सरस्वती जी की प्रतिमा का पूजन और दीप प्रज्जवलन किया। कॉलेज की प्रिंसिपल श्रीमती सुमन चौधरी ने गणेश चतुर्थी और हिंदी दिवस के महत्व पर बात की। उन्होंने कहा कि हम सभी को हिंदी भाषा के प्रचार-प्रसार और उसकी उन्नति के लिए काम करना चाहिए। हिंदी दिवस के अवसर पर छात्रों ने भी कई प्रस्तुतियां दीं। कक्षा 9 की छात्रा मानसी और रौनक पाठक ने हिंदी कविता और शायरी सुनाई। आदर्श और शिवम ने ‘अनपढ़ बहू’ नाटक के जरिए पढ़ाई-लिखाई का महत्व समझाने की कोशिश की। कार्यक्रम के आखिर में छात्र अंश वर्मा ने सभी का धन्यवाद किया। इस मौके पर प्रिंसिपल श्रीमती सुमन चौधरी, उप प्रिंसिपल श्रीमती अनीता तिवारी, विजय तिवारी, बृजेश वर्मा, आर. एस. वर्मा, विनोद कुमार पाण्डेय, अरविन्द, प्रेमलता, शर्मिला, चांदनी, खुशी, अंकिता, विन्ध्यवासिनी, निशा और उषा सहित कई शिक्षक और छात्र मौजूद रहे

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here