महराजगंज न्यूज़ बस्ती न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़ उत्तर प्रदेश लाइव महराजगंज लखनऊ न्यूज़ श्रावस्ती न्यूज़ बस्ती न्यूज़ महराजगंज बहराइच न्यूज़ बलरामपुर न्यूज़ सिद्धार्थनगर न्यूज़
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ महराजगंज ब्लॉक में बच्चों का मुफ्त आधार पंजीकरण:0 से 18 साल तक...

महराजगंज ब्लॉक में बच्चों का मुफ्त आधार पंजीकरण:0 से 18 साल तक के बच्चों के लिए सुविधा; नाम, पता और जन्मतिथि में सुधार भी

महराजगंज ब्लॉक परिसर में बने आधार केंद्र पर 0 से 18 साल तक के बच्चों का नया आधार कार्ड मुफ्त में बनाया जा रहा है। यहां आधार में नाम, पता और जन्मतिथि समेत अन्य जरूरी सुधार भी नियमों के तहत किए जा रहे हैं। इस सुविधा से क्षेत्र के लोगों को आधार बनवाने या उसमें संशोधन कराने के लिए अब दूर नहीं जाना पड़ रहा है। केंद्र पर हर दिन करीब 60 से 70 लोगों के आधार से जुड़े काम किए जा रहे हैं। आवेदकों के दस्तावेजों की जांच के बाद ही आधार पंजीकरण या संशोधन का काम पूरा होता है। बच्चों के मुफ्त आधार पंजीकरण की सुविधा मिलने से अभिभावकों को काफी राहत मिली है। सीएससी कोऑर्डिनेटर अंबुज गोंड ने बताया कि केंद्र पर आधार से संबंधित सभी काम तय नियमों के अनुसार किए जा रहे हैं। केंद्र पर शीतल गुप्ता और साक्षी गुप्ता को तैनात किया गया है। दोनों कर्मचारी आवेदकों के जरूरी दस्तावेजों की जांच के बाद आधार पंजीकरण और सुधार का काम पूरा करती हैं। केंद्र पर हर दिन बड़ी संख्या में लोग पहुंचकर आधार संबंधी सेवाओं का लाभ उठा रहे हैं। स्थानीय लोगों ने बच्चों के मुफ्त आधार पंजीकरण की सुविधा को उपयोगी और राहत देने वाला कदम बताया है

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here