BREAKING NEWS
खबरें लोड हो रही हैं...
Home Uncategorized पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,बलरामपुर पुलिस की साइबर सेल/CEIR टीम द्वारा 151...

पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के निर्देशानुसार,बलरामपुर पुलिस की साइबर सेल/CEIR टीम द्वारा 151 अदद गुमशुदा स्मार्टफोन (अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये) किया गया बरामद, बरामदशुदा स्मार्टफोन को पुलिस अधीक्षक बलरामपुर द्वारा उनके स्वामियों को किया गया सुपुर्द-;*

 

 

 

जनपद बलरामपुर के विभिन्न थानों से प्राप्त हो रहे मोबाइल फोन गायब / गुम होने के प्रार्थना पत्रों के निस्तारण हेतु *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह द्वारा गुमशुदा मोबाइल फोन की बरामदगी हेतु चलाये जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री विशाल पाण्डेय व क्षेत्राधिकारी यातायात/ साइबर पर्यवेक्षण अधिकारी श्री वीर शेन सिंह* के निकट पर्यवेक्षण में जनपदीय साइबर सेल व थाना साइबर सेल/CEIR टीम ने भारत सरकार द्वारा संचालित SANCHAR SARTHI PORTAL का उपयोग कर कुल 151 अदद स्मार्ट फोन बरामद किये गए। *बरामदशुदा स्मार्ट फोन की अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये है।* उक्त मोबाइल आज दिनांक 16/09/2026 को *पुलिस अधीक्षक कार्यालय बलरामपुर में पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मोबाइल फोन स्वामियों को सुपुर्द किये गए* ।

 

मोबाइल लौटाए जाने के दौरान, उपस्थित नागरिकों/मोबाइल स्वामियों ने *पुलिस अधीक्षक बलरामपुर श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के साइबर सेल व उनके द्वारा थानों पर उपयुक्त दिशा-निर्देशों के अनुक्रम में गठित कराई गयी साइबर/CEIR टीम की भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए पुलिस की सतर्कता,प्रतिबद्धता,उत्तरदायित्यों और तकनीकी दक्षता की पराकाष्ठा व पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह के प्रति आभार व्यक्त किया है।*

यह भी उल्लेखनीय है कि इस पहल से न केवल जनता का पुलिस पर विश्वास और मजबूत हुआ है, बल्कि यह भी सिद्ध हुआ है कि जनपद बलरामपुर पुलिस, प्रत्येक पीड़ित की सहायता के लिए सदैव तत्पर है।

विदित रहे कि बलरामपुर पुलिस का यह प्रयास न केवल गुमशुदा-सम्पत्ति की बरामदगी का उदाहरण है,अपितु यह भी दर्शाता है कि *पुलिस अधीक्षक महोदय के आदेशों-निर्देशों के अनुक्रम में किस प्रकार तकनीकी और टीम वर्क से किसी भी चुनौती को सफलता में बदला जा सकता है।*

साथ ही *पुलिस अधीक्षक श्री मार्तण्ड प्रकाश सिंह* द्वारा आम जनमानस को यह भी विश्वास दिलाया गया है कि गुमशुदा मोबाइल बरामदगी की उपरोक्त प्रक्रिया सतत् जारी रहेगी ।

 

*बरामदगीः -*

1. 151 अदद स्मार्टफोन ( अनुमानित कीमत करीब 30 से 35 लाख रुपये )

 

*सुझाव /जागरूकता-*

वर्तमान समय में जनपद के सभी थानों पर साइबर सेल / CEIR टीम का गठन किया गया है। कृपया मोबाइल गुम होने के संबंध में तत्काल आपके नजदीकी थाना पर स्थापित साइबर सेल पर शिकायत दर्ज कराए अथवा भारत सरकार द्वारा संचालित SANCHAR SARTHI PORTAL के माध्यम से ऑनलाइन शिकायत दर्ज करें।

*बलरामपुर पुलिस, आपकी सेवा में सदैव तत्पर है ।*

 

*बरामदगी करने वाली टीम-*

1. जनपदीय साइबर सेल / सर्विलांस सेल

2. समस्त थानों पर स्थापित साइबर सेल / हेल्प डेस्क एवं CEIR टीम