निचलौल ब्लॉक के ठूठीबारी थाना क्षेत्र के राजाबारी टोला रमजिता गांव में दो महीने का बच्चा घर से गायब हो गया। पुलिस ने अपहरण का केस दर्ज कर बच्चे की तलाश शुरू कर दी है। गोविन्द राजभर पुत्र नंदलाल राजभर के मुताबिक, सोमवार रात वह अपनी पत्नी सुशीला और दो महीने के बेटे विक्की के साथ घर के पिछले कमरे में सो रहे थे। बच्चा दोनों के बीच बिस्तर पर लेटा था। रात करीब 2 बजे सुशीला ने उसे दूध पिलाया था। सुबह करीब 4 बजे गोविन्द की आंख खुली तो सुशीला ने बताया कि बच्चा बिस्तर पर नहीं है। परिवार ने घर के अंदर और आसपास बच्चे को तलाशा, लेकिन उसका पता नहीं चला। निचलौल क्षेत्राधिकारी रविंद्र कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस ने अपहरण की धाराओं में केस दर्ज किया है। बच्चे को खोजने के लिए पुलिस दबिश दे रही है और छानबीन कर रही है।
और पढ़ें
›
बस्ती एसपी ने सोनहा थाने में सभागार-कक्ष का उद्घाटन किया:पीस कमेटी की बैठक अब सभागार में होगी
›
श्रावस्ती में त्योहारों पर पुलिस ने गश्त बढ़ाई:प्रशासन अलर्ट, ड्रोन कैमरों से भी निगरानी, संवेदनशील क्षेत्रों में बढ़ी निगरानी
›
कप्तानगंज में सांड कुएं में गिरा, फायर ब्रिगेड ने निकाला:कल्याणपुर गांव में ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला
