कप्तानगंज में सांड कुएं में गिरा, फायर ब्रिगेड ने निकाला:कल्याणपुर गांव में ग्रामीणों की मदद से सुरक्षित बाहर निकाला

0
1

बस्ती जिले के कप्तानगंज थाना क्षेत्र के कल्याणपुर गांव में बुधवार को एक सांड गहरे कुएं में गिर गया। सूचना मिलने पर पुलिस पीआरवी और फायर ब्रिगेड हर्रैया (संसारीपुर) की टीम मौके पर पहुंची।
कुआं गहरा था और सांड का वजन ज्यादा था। फायर ब्रिगेड कर्मियों ने ग्रामीणों की मदद से उसे बाहर निकालने का काम शुरू किया। टीम ने सांड को सुरक्षित कुएं से बाहर निकाल लिया।
इस काम में दीपक यादव, मानस सिंह और फायर ब्रिगेड के अन्य कर्मी शामिल रहे। सांड के बाहर निकलने पर ग्रामीणों ने टीम के प्रयासों की सराहना की।

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here