छावनी पुलिस ने थाना क्षेत्र के सिरौली बाबू गांव से लापता हुए तीन नाबालिग बच्चों को आठ घंटे के भीतर सुरक्षित ढूंढ निकाला है। ये बच्चे छावनी बाजार सामान खरीदने आए थे, जिसके बाद वे लापता हो गए थे। प्रभारी निरीक्षक छावनी राणा देवेंद्र प्रताप सिंह की अगुवाई में पुलिस टीमों ने बच्चों की तलाश शुरू की। पुलिस की मिशन शक्ति टीम, अन्य पुलिस टीमों और सीसीटीवी फुटेज की जांच से तीनों बच्चों को गोंडा जिले के मनकापुर रेलवे स्टेशन के पास से सुरक्षित बरामद किया गया। बरामद हुए बच्चों की पहचान अतुल (17), अनुज (17) और दीपचंद्र (16) के रूप में हुई है। ये सभी सिरौली बाबू गांव, थाना छावनी, बस्ती के रहने वाले हैं। बच्चों को सुरक्षित ढूंढने में वशिष्ठ उपनिरीक्षक सत्येंद्र यादव, उपनिरीक्षक सुरेंद्र यादव और उपनिरीक्षक राधारमण यादव समेत कई पुलिसकर्मियों की अहम भूमिका रही। पुलिस की इस तेज कार्रवाई से परिजनों ने राहत महसूस की।
Home उत्तर प्रदेश न्यूज़ छावनी पुलिस ने तीन लापता नाबालिगों को आठ घंटे मेंढूंढा:तीनों बच्चे छावनी...
मुंबई – MCA ने महिला T20 मुंबई लीग शुरू की
मुंबई क्रिकेट एसोसिएशन (MCA) ने अपनी आने वाली विमेंस T20 लीग के लिए तीन फ्रेंचाइजी बेच दी हैं। यह लीग पुरुषों की T20...






























